Leopard Death: धमतरी, देवेंद्र कुमार मिश्रा –
धमतरी जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र में मादा तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है । बीजापुर से महज एक किलोमीटर दूर जाम नाला के पास मादा तेंदुए का सड़ा-गला शव बरामद किया गया तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष आंकी गई है। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब 5 से 6 दिन पहले हुई होगी।
शव काफी सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे आसपास तेज दुर्गंध भी फैल रही थी। तेंदुए के पैर, नाखून, मूंछ, दांत और पूंछ समेत सभी अंग सुरक्षित पाए गए। इससे मौके पर किसी अंग के गायब होने की आशंका सामने नहीं आई है।
जहरीला पानी या भूख, क्या बनी मौत की वजह?
वन विभाग ने प्रारंभिक तौर पर जहरीला पानी पीने या भूख के कारण तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई है पशु चिकित्सक विशेषज्ञों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के पेट में भोजन का कोई अंश नहीं मिला ऐसे में भूख की आशंका को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता फिलहाल मादा तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है , अब जांच और पोस्टमार्टम से जुड़े निष्कर्षों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।



