रविवार, 25 अक्तूबर 2026 रवि, 25 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

PM किसान की किस्त से पहले कर लें ये काम, वरना भुगतान में हो सकती है देरी

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार द्वारा 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने भुगतान की तारीख की घोषणा की थी। हालांकि, […]

PM Kisan
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार द्वारा 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने भुगतान की तारीख की घोषणा की थी।

हालांकि, राशि जारी होने से पहले किसानों को e-KYC चेक करना जरूरी है। जिससे जारी होने वाली राशि बिना किसी झंझट के सीधे खाते में आ सकें। इसके अलावा किसानों को आधार लिंकिंग और जमीन के रिकॉर्ड की स्थिति जांचना जरूरी है। अगर इनमें से किसी भी प्रकार की जानकारी वेबसाइट पर सत्यापित नहीं है तो भुगतान प्रभावित हो सकता है।

ऐसे चेक करें PM किसान का स्टेटस

भुगतान से पहले लाभार्थि किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भुगतान से जुड़ी जानकारी और स्थिति की जांच कर सकते हैं। अगर उसमें किसी भी प्रकार की गलती लग रही है, तो इन आसान तरीकों से चेक कर उसे सुधारा जा सकता है।

  • मोबाइल या कंप्यूटर पर pmkisan.gov.in खोलें।
  • वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

इसके बाद स्क्रीन पर लाभार्थी की जानकारी और e-KYC की जांच करें। वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। जरूरत पड़ने पर संबंधित सेवा केंद्र से मदद लें।

e-KYC पूरा करने के तीन तरीके

PM किसान योजना में e-KYC पूरा करना जरूरी है। लेकिन, किसान OTP, फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी पहचान का सत्यापन कर सकते हैं।

  1. OTP से e-KYC

OTP के सत्यापन के लिए आधार से जुड़ा एक्टिवेट मोबाइल नंबर जरूरी है। इसके लिए PM किसान की वेबसाइट पर e-KYC विकल्प चुनने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें और आगे दिए गए निर्देशों का पालन करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेटस दोबारा चेक कर लें।

  1. फिंगरप्रिंट से सत्यापन

अगर OTP से e-KYC करने पर परेशानी आ रही है तो, वे फिंगरप्रिंट आधारित सत्यापन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर स्टेट सर्विस सेंटर से भी मदद ली जा सकती है।

  1. फेस ऑथेंटिकेशन से e-KYC

किसान मोबाइल के द्वारा चेहरे की पहचान कर e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से PM-KISAN ऐप और ‘Aadhaar Face RD’ ऐप डाउनलोड करें।

इसके बाद योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PM-KISAN ऐप में लॉग इन करें। Beneficiary Status खोलकर e-KYC की स्थिति देखें। अगर वहां No लिखा है, तो e-KYC विकल्प चुनें और चेहरे की पहचान के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

किस्त से पहले इन बातों की जांच करें

30 अक्टूबर से पहले अपनी पेंडिंग जांच पूरी कर लें ताकि बिना किसी रुकावट के समय पर खाते में राशि पहुंच सके। e-KYC के साथ यह भी तय करें कि बैंक खाता आधार से जुड़ा हो, जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हो और व्यक्तिगत जानकारी सही दर्ज हो। भुगतान से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखने के साथ रिकॉर्ड में जो गलतियां है उसे सहीं समय पर ठीक करने से आपको राशि भुगतान में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन