बुधवार, 28 अक्तूबर 2026 बुध, 28 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए चलेगी दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेन, रायपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, नोट कर लें शेड्यूल

दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए चलेगी दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेन, रायपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, नोट कर लें शेड्यूल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • दीपावली और महापर्व छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
  • रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दिल्ली (निजामुद्दीन) के बीच एक विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
  • यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
  • जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग 1.गाड़ी संख्या 08751 (दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल):- यह ट्रेन दुर्ग से 1, 8 और 15 नवंबर (रविवार) को रवाना होगी।

रायपुर। दीपावली और महापर्व छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दिल्ली (निजामुद्दीन) के बीच एक विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

1.गाड़ी संख्या 08751 (दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल):- यह ट्रेन दुर्ग से 1, 8 और 15 नवंबर (रविवार) को रवाना होगी। दुर्ग से यह सुबह 10:45 बजे छूटकर 11:20 बजे रायपुर पहुंचेगी और 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद आगे बढ़ेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

2.गाड़ी संख्या 08752 (निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल):- वापसी में यह ट्रेन 2, 9 और 16 नवंबर (सोमवार) को दोपहर 12:30 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी। मथुरा, आगरा कैंट, झांसी, सागर, कटनी मुड़वारा, उमरिया, शहडोल और उसलापुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:10 बजे रायपुर और दोपहर 1:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

20 कोच वाली इस ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच* जोड़े गए हैं। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए, 2 एसएलआरडी (SLRD) कोच, 4 जनरल कोच, 11 स्लीपर कोच, 2 एसी थर्ड (AC 3rd) कोच
और 1 एसी सेकंड (AC 2nd) कोच शामिल है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के समय और संचालन की तारीखों की पुष्टि जरूर कर लें। इसकी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस (NTES) ऐप के जरिए ली जा सकती है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन