शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2026 शुक्र, 2 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Kanker Naxal Dump Busted: कांकेर-गढ़चिरौली सीमा पर जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमावर्ती संवेदनशील इलाकों में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में चलाए गए एक संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक छिपे हुए डंप से 12 बोर की दो रायफलें, जिंदा […]

Kanker Naxal Dump Busted: कांकेर-गढ़चिरौली सीमा पर जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमावर्ती संवेदनशील इलाकों में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में चलाए गए एक संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक छिपे हुए डंप से 12 बोर की दो रायफलें, जिंदा कारतूस और दो प्रिंटर सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।

दागुनटोला-पुसगट्टा के जंगलों में चला सर्च ऑपरेशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांकेर पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 94वीं वाहिनी और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) की संयुक्त टीम ने दागुनटोला-पुसगट्टा गांव के बीच घने जंगलों और पहाड़ियों में सर्चिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप बरामद हुआ है।

भारी मात्रा में हथियार जब्त

जवानों ने मौके से कई हथियार बरामद किए हैं। बरामद सामान में एक सिंगल बैरल 12 बोर रायफल शामिल है। इसके अलावा एक डबल बैरल 12 बोर रायफल भी मिली है। तलाशी के दौरान 11 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। मौके से दो प्रिंटर और अन्य नक्सली सामग्री जब्त हुई। पुलिस की सतर्कता से नक्सलियों की योजना विफल हो गई।

यह पूरा ऑपरेशन बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) बद्री नारायण मीणा, भानुप्रतापपुर बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक (SP) निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट (सेनानी) रविन्द्र सिंह चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में चलाया गया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन