शनिवार, 19 सितंबर 2026 शनि, 19 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP में खलबली! पुसौर के 8 पार्षदों ने एक साथ क्यों दिया इस्तीफा?

Chhattisgarh BJP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा, संकल्प अभियान चल रहा है। इसी बीच रायगढ़ जिले के पुसौर से पार्टी के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान को सामूहिक हस्ताक्षर वाला त्याग पत्र सौंप दिया। पार्षदों […]

Eight BJP councillors of Pusour Nagar Panchayat submitting a collective resignation
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh BJP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा, संकल्प अभियान चल रहा है। इसी बीच रायगढ़ जिले के पुसौर से पार्टी के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान को सामूहिक हस्ताक्षर वाला त्याग पत्र सौंप दिया। पार्षदों ने अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने और नगर पंचायत स्तर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है।

त्याग पत्र सौंपने वालों में वार्ड 6 के पार्षद बलराम, वार्ड 14 के शौकीलाल चौहान, वार्ड 11 के रूपेश कुमार साव, वार्ड 1 के प्रदीप यादव, वार्ड 2 के फागूलाल प्रधान, वार्ड 3 की मंजू पटेल, वार्ड 7 के वरुण महाणा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव शामिल हैं।

पानी, बिजली और सड़क जैसे काम नहीं होने का आरोप

पार्षदों ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि वे शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान हैं। साथ ही उन्होंने अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने की बात कही है। पत्र में पार्षदों ने पानी, बिजली, सड़क, नाली और दूसरी जनसुविधाओं से जुड़े काम नहीं होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि पार्षद निधि से होने वाले काम भी नहीं हो रहे हैं।

पार्षदों ने बताई इस्तीफे की वजह

पार्षदों के मुताबिक, वार्डों में विकास कार्यों की स्थिति और कथित उत्पीड़न के चलते वे पीड़ा में हैं। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र देना उचित बताया है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा, संकल्प अभियान चल रहा है। ऐसे समय में पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों का एक साथ इस्तीफा देना स्थानीय स्तर पर पार्टी के लिए अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन