गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur DGGI Gutkha Raid: महाराष्ट्र के इनपुट पर रायपुर पहुंची DGGI टीम, शद्दाणी दरबार मार्केट में रेड, जानें क्या है मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को गुटखा कारोबार से जुड़े एक ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस यानी डीजीजीआई की टीम ने छापेमारी की। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के आधार पर पहुंची टीम ने शद्दाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम की जांच की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 बोरे से ज्यादा सितार गुटखा […]

Raipur DGGI Gutkha Raid: महाराष्ट्र के इनपुट पर रायपुर पहुंची DGGI टीम, शद्दाणी दरबार मार्केट में रेड, जानें क्या है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को गुटखा कारोबार से जुड़े एक ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस यानी डीजीजीआई की टीम ने छापेमारी की।

महाराष्ट्र से मिले इनपुट के आधार पर पहुंची टीम ने शद्दाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम की जांच की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 बोरे से ज्यादा सितार गुटखा बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

तीन गाड़ियों में पहुंची DGGI की टीम

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद डीजीजीआई के अधिकारी मंगलवार को रायपुर पहुंचे। इसके बाद करीब तीन गाड़ियों में टीम शद्दाणी दरबार मार्केट स्थित गोदाम पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों ने गोदाम में रखे सामान की पड़ताल की और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

गोदाम में मिले सितार गुटखा के 50 से ज्यादा बोरे

जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा रखा मिला। अधिकारियों ने 50 बोरे से ज्यादा गुटखा बरामद किया है। फिलहाल जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम में रखा गया यह गुटखा किसका है और इसे यहां किस उद्देश्य से रखा गया था।

गोदाम मालिक और अन्य लोगों से पूछताछ

कार्रवाई के दौरान गोदाम मालिक सहित कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुलाया गया। डीजीजीआई अधिकारियों ने उनसे गोदाम में रखे गुटखे और उसके कारोबार से संबंधित जानकारी ली। पूरी कार्रवाई की टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

कारोबारी बंटी से जुड़ रहे तार

डीजीजीआई सूत्रों के अनुसार, जिस गोदाम में कार्रवाई कर गुटखा बरामद किया गया है, उसके तार गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, बंटी का दुर्ग में एक कारोबारी साझेदार भी है, जिसके ठिकाने पर पहले कार्रवाई हो चुकी है।

महाराष्ट्र से कई राज्यों में सप्लाई का दावा

सूत्रों के अनुसार, कारोबारी बंटी महाराष्ट्र से अपना कारोबार संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कल्याण के पास एक फैक्ट्री से गुटखा तैयार करवाकर अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है। जांच एजेंसी अब रायपुर में मिले गुटखे के स्रोत और इसकी सप्लाई श्रृंखला की जानकारी जुटा रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन