Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 19 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति देकर तहसीलदार बनाया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-9 के तहत 38,100 से 1,20,400 रुपये वेतनमान मिलेगा।
जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय में पदभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।




