शनिवार, 17 अक्तूबर 2026 शनि, 17 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur News: शोएब ढेबर की सूचना देने पर मिलेगा 15 हजार रु इनाम! कमिश्नर ने किया ऐलान

Raipur News: रायपुर में फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने या उसके संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। शोएब ढेबर […]

Raipur Police Reward Announcement
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Raipur News: रायपुर में फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने या उसके संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।

शोएब ढेबर 25 करोड़ की फिरौती मामले में फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। इससे पहले सेंट्रल डीसीपी भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके हैं। इस तरह शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर कुल इनामी राशि बढ़कर 15 हजार रुपये हो गई है।

तेलीबांधा थाने में दर्ज मामले में फरार है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 403/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस कमिश्नर ने की 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इनाम की घोषणा की है। उद्घोषणा के अनुसार, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने या उसकी गिरफ्तारी में मददगार विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस कमिश्नर, रायपुर नगरीय का होगा।

पहले 5 हजार, अब कुल इनाम 15 हजार रुपये

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए इससे पहले सेंट्रल डीसीपी की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब पुलिस कमिश्नर की ओर से 10 हजार रुपये के अतिरिक्त इनाम की घोषणा के बाद कुल राशि 15 हजार रुपये हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लोगों से जानकारी देने की अपील की जा रही है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन