गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026 गुरु, 22 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Chhattisgarh CTET Update: साल में दो बार होगी सीबीटी टीईटी की परीक्षा, गैर-टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को मिलेगा मौका • Dhamtari Smart City: धमतरी होगा हाईटेक, सुरक्षा होगी स्मार्ट! महापौर रामू रोहरा की बड़ी पहल, आधुनिक AI कैमरों से लैस होंगे शहर के प्रमुख चौक-चौराहे • Neha Bora Delhi High Court: मैं CJP के साथ नहीं थी… भरे कोर्टरूम में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने सौरव दास और आशुतोष रांका से किया किनारा, कोर्ट का फैसला कल • Raipur: मंत्रालय स्टाफ बस सेवा 1 नवंबर के बाद भी जारी रहेगी, नई निविदा तक संचालन बरकरार, कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर • Private Medical Colleges की मनमानी पर AFRC सख्त – RIMS समेत 3 कॉलेजों को शो-कॉज नोटिस, कहा- हॉस्टल-ट्रांसपोर्ट अनिवार्य नहीं
छत्तीसगढ़

Surajpur Double Murder Case: टीचर और बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने क्राइम सीन का कराया री-क्रिएशन, जानें किसने की हत्या

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुए चर्चित स्कूल टीचर रजनी बरेठ और उनके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अंबिकापुर साइबर सेल और सूरजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दूसरे राज्य से हिरासत में ले लिया है। गुरुवार […]

Surajpur Double Murder Case: टीचर और बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने क्राइम सीन का कराया री-क्रिएशन, जानें किसने की हत्या
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुए चर्चित स्कूल टीचर रजनी बरेठ और उनके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अंबिकापुर साइबर सेल और सूरजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दूसरे राज्य से हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर लाकर क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी कराया।

क्या है मामला

जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई। सुजल की स्कूटी घर से कुछ दूर लावारिस हालत में मिली थी। जब पुलिस सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला था।

रिश्तेदारों की मौजूदगी में ताला तोड़ने पर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेठ (40) की संदिग्ध हालत में लाश मिली। रजनी बरेठ शासकीय स्कूल में टीचर थीं और हेडमास्टर के प्रभार में थीं। पति से 5 साल पहले तलाक के बाद वह अपने बेटे के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रह रही थीं।

ऐसे शिकंजे में आया आरोपी

मामला ब्लाइंड मर्डर होने के कारण सूरजपुर एसपी ने अंबिकापुर साइबर सेल की मदद ली। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन खंगाले। पुलिस जांच में मृत टीचर रजनी बरेठ के स्कूल में ही पदस्थ एक महिला टीचर के पति की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

पुलिस की भनक लगते ही संदिग्ध फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दूसरे राज्य से धर दबोचा। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी से घंटों पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर अंबिकापुर स्थित निवास से जेवर, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन