गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026 गुरु, 22 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Dhamtari Smart City: धमतरी होगा हाईटेक, सुरक्षा होगी स्मार्ट! महापौर रामू रोहरा की बड़ी पहल, आधुनिक AI कैमरों से लैस होंगे शहर के प्रमुख चौक-चौराहे • Neha Bora Delhi High Court: मैं CJP के साथ नहीं थी… भरे कोर्टरूम में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने सौरव दास और आशुतोष रांका से किया किनारा, कोर्ट का फैसला कल • Raipur: मंत्रालय स्टाफ बस सेवा 1 नवंबर के बाद भी जारी रहेगी, नई निविदा तक संचालन बरकरार, कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर • Private Medical Colleges की मनमानी पर AFRC सख्त – RIMS समेत 3 कॉलेजों को शो-कॉज नोटिस, कहा- हॉस्टल-ट्रांसपोर्ट अनिवार्य नहीं • Surajpur Double Murder Case: टीचर और बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने क्राइम सीन का कराया री-क्रिएशन, जानें किसने की हत्या
Raipur

Chhattisgarh CTET Update: साल में दो बार होगी सीबीटी टीईटी की परीक्षा, गैर-टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को मिलेगा मौका

रायपुर। Chhattisgarh CTET Update: छत्तीसगढ़ के सेवारत शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से साल में कम से कम दो बार आयोजित करने की व्यवस्था की है। इससे गैर-टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों […]

Chhattisgarh CTET Update: साल में दो बार होगी सीबीटी टीईटी की परीक्षा, गैर-टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को मिलेगा मौका
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। Chhattisgarh CTET Update: छत्तीसगढ़ के सेवारत शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से साल में कम से कम दो बार आयोजित करने की व्यवस्था की है। इससे गैर-टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में निर्णय

शासन ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल अपील क्र .1385/2025 (अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट विरुद्ध महाराष्ट्र शासन व अन्य) और पुनर्विचार याचिकाओं में पारित निर्णयों के अनुपालन में उठाया है। लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर सहमति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजन के निर्देश जारी किए हैं।

सफल शिक्षकों को मिलेगा प्रमाण पत्र

निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, कक्षा पहली से आठवीं तक के ऐसे सेवारत शिक्षकों, जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष या उससे अधिक शेष है, के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एव प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), रायपुर की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस व्यवस्था से बेमेतरा जिले सहित प्रदेश के उन शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी और पात्रता हासिल करने का अवसर मिलेगा, जो अब तक टीईटी उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं।

निजी तकनीकी सेवा प्रदाता के माध्यम से होगी परीक्षा

नई व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं के अतिरिक्त निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से भी टीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक से अधिक पालियों में हो सकती है, लेकिन सभी पालियों के प्रश्नपत्रों का स्तर समान रखा जाएगा। इससे शिक्षकों को पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अतिरिक्त अवसर मिल सकेंगे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन