बुधवार, 7 अक्तूबर 2026 बुध, 7 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

Balod: एसिड अटैक के विरोध में Gen Z का हंगामेदार प्रदर्शन, पुलिस ने आरोपियों का कराया मुंडन, कोर्ट ले जाते समय छात्रों ने फेंकी स्याही

Gen Z protest against acid attack: जिले में 22 वर्षीय युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को दल्लीराजहरा चौक से न्यायालय तक पैदल ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में Gen Z छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौके […]

Balod Acid Attack
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Gen Z protest against acid attack: जिले में 22 वर्षीय युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को दल्लीराजहरा चौक से न्यायालय तक पैदल ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में Gen Z छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और आरोपियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

न्यायालय ले जाने से पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों का मुंडन कराया। इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें पैदल कोर्ट परिसर तक ले जाया गया। जैसे ही आरोपी घड़ी चौक के पास पहुंचे, वहां मौजूद भीड़ भड़क उठी। छात्रों ने दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

कोर्ट जाते समय फेंकी स्याही और जला ऑयल

कोर्ट पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में लोग और छात्र मौके पर मौजूद थे। आरोपियों को देखते ही छात्रों ने उनके ऊपर स्याही और जला हुआ ऑयल फेंक दिया। कुछ लोग आरोपियों के साथ मारपीट करने पर भी आमादा नजर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

छावनी में तब्दील रहा कोर्ट परिसर

आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के दौरान पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित तरीके से न्यायालय के अंदर पहुंचाया। इस बीच अधिवक्ताओं ने आरोपियों का केस लड़ने से मना कर दिया।

हेलमेट पहनाकर निकालना पड़ा बाहर

कोर्ट की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को हेलमेट पहनाया और कड़ी सुरक्षा में उन्हें कोर्ट परिसर से बाहर ले गई। पुलिस को आशंका थी कि आक्रोशित भीड़ आरोपियों पर हमला कर सकती है, इसलिए विशेष इंतजाम किए गए थे। बाद में दोनों को जेल दाखिल किया गया।

पुलिस की बेटी पर हुआ था एसिड अटैक

बता दें कि सोमवार को बालोद शहर में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक की वारदात हुई थी। युवती पढ़ाई के बाद लाइब्रेरी से लौट रही थी, तभी उस पर एसिड फेंक दिया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे युवती से जुड़ा कथित प्रेम प्रसंग और साजिश सामने आई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. बालोद में एसिड अटैक की घटना क्या है?
Ans. बालोद शहर में एक पुलिसकर्मी की 22 वर्षीय बेटी पर लाइब्रेरी से लौटते समय एसिड अटैक किया गया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Q2. कोर्ट ले जाते समय क्या हुआ?
Ans. पुलिस ने आरोपियों का मुंडन कराकर उन्हें दल्लीराजहरा चौक से कोर्ट तक पैदल ले गई। घड़ी चौक पर Gen Z छात्रों ने उन पर स्याही और जला ऑयल फेंका और फांसी की मांग की।

Q3. सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे?
Ans. कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील किया गया, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और बाहर निकालते समय आरोपियों को हेलमेट पहनाया गया।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन