गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 गुरु, 8 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Lifestyle

Online Thrift Shopping: Instagram से थ्रिफ्ट कपड़े खरीद रहे हैं? ऑर्डर से पहले ये बातें जरूर जांचें

Online Thrift Shopping: कम कीमत में विंटेज, कम इस्तेमाल किए गए या एक्सेस स्टॉक कपड़े खरीदने का चलन युवाओं के बीच बढ़ रहा है। पर्यावरण को लेकर जागरूकता के साथ थ्रिफ्ट शॉपिंग का क्रेज भी बढ़ा है। सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर ऐसे कई थ्रिफ्ट स्टोर्स मौजूद हैं, जहां बड़े ब्रांड के कपड़े कम कीमत […]

Young woman checking a thrift clothing item before online shopping
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Online Thrift Shopping: कम कीमत में विंटेज, कम इस्तेमाल किए गए या एक्सेस स्टॉक कपड़े खरीदने का चलन युवाओं के बीच बढ़ रहा है। पर्यावरण को लेकर जागरूकता के साथ थ्रिफ्ट शॉपिंग का क्रेज भी बढ़ा है।

सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर ऐसे कई थ्रिफ्ट स्टोर्स मौजूद हैं, जहां बड़े ब्रांड के कपड़े कम कीमत में मिलते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया से थ्रिफ्ट शॉपिंग करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले पेज, कपड़े की कंडिशन, पेमेंट और रिटर्न पॉलिसी जरूर जांच लें।

पेज की प्रोफाइल और कस्टमर रिव्यूज चेक करें

सोशल मीडिया पर कोई नया थ्रिफ्ट पेज देखकर तुरंत ऑर्डर करना सही नहीं है। पहले उसकी प्रोफाइल चेक करें और देखें कि वह असली थ्रिफ्ट पेज है या नहीं। इसके बाद कस्टमर रिव्यू और फीडबैक से जुड़े हाइलाइट्स देखें। पेज पर मौजूद पोस्ट और उनके कमेंट्स भी पढ़ें। इससे दूसरे ग्राहकों के अनुभव के बारे में जानकारी मिल सकती है। जिन पेजों के कमेंट्स बंद हों या कोई हाइलाइट्स न हों, वहां से ऑर्डर नहीं करना चाहिए।

साइज और कपड़े की कंडिशन समझें

थ्रिफ्ट स्टोर्स पर मिलने वाले ज्यादातर कपड़े सिंगल पीस होते हैं। ऐसे में रिटर्न या एक्सचेंज करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले कपड़े का साइज और कंडिशन अच्छी तरह समझ लें। सेलर से कपड़े का सही माप मांगें। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कपड़ा आपको फिट आएगा या नहीं। थ्रिफ्ट किए गए कपड़े पहले इस्तेमाल किए गए होते हैं। इन्हें धोया जरूर जाता है, लेकिन फिर भी किसी कपड़े पर दाग हो सकता है या कहीं से कपड़ा फटा हुआ मिल सकता है। इसलिए ऑर्डर से पहले कपड़े की कंडिशन अच्छी तरह चेक करें।

पेमेंट से पहले अकाउंट डिटेल जांचें

सोशल मीडिया पर पेमेंट करते समय भी सावधानी जरूरी है। ज्यादातर थ्रिफ्ट स्टोर्स ऑनलाइन पेमेंट या बैंक ट्रांसफर लेते हैं। पैसे भेजने से पहले क्यूआर कोड और अकाउंट का नाम जरूर चेक करें। अगर अकाउंट का नाम थ्रिफ्ट पेज के नाम से मैच नहीं करता है, तो सेलर से नाम कंफर्म करने के बाद ही पेमेंट करें।

रिटर्न और शिपिंग के नियम पहले जानें

कई थ्रिफ्ट स्टोर्स में नो एक्सचेंज और नो रिटर्न पॉलिसी होती है। इसलिए ऑर्डर कंफर्म करने से पहले स्टोर की पॉलिसी समझना जरूरी है। शिपिंग फीस, डिलीवरी टाइम और पार्सल ओपनिंग वीडियो से जुड़े नियम भी पहले जान लें। इससे ऑर्डर करने के बाद होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: थ्रिफ्ट शॉपिंग कम कीमत में फैशन पसंद करने वालों के लिए एक विकल्प हो सकती है, लेकिन सोशल मीडिया से खरीदारी करते समय सावधानी जरूरी है। किसी भी पेज, सेलर, पेमेंट, कपड़े की कंडिशन या रिटर्न पॉलिसी की जानकारी बिना जांचे ऑर्डर न करें। खरीदारी का फैसला करने से पहले उपलब्ध सभी जानकारी खुद अच्छी तरह जांच लें।

Rajnisen
लेखक / पत्रकार:

Rajnisen

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार रिपोर्टर

सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर लेखन

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन