शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026 शुक्र, 30 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

Chhattisgarh: सोने की ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय, अलग-तरीके से लोगों को बना रहे शिकार, दो शहरों में 25 लाख की हुई ठगी, आप भी रहें सावधान

खास बातें (Key Highlights)
  • Gang of gold fraudsters active: सोना दुनिया की सबसे महंगी धातु बन चुका है और इसी को हथियाने के लिए ठगों के अलग-अलग गिरोह सक्रिय हो गए हैं।
  • छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग तरीकों से लोगों को शिकार बनाया गया।
  • एक मामले में रायपुर में फर्जी साधु बनकर तंत्र-मंत्र से ठगी करने वाला पकड़ा गया, तो दूसरे में रायगढ़ के धरमजयगढ़ में सोना चमकाने के बहाने 10 लाख के जेवर लेकर ठग फरार हो गए।
  • छत्तीसगढ़ में लोगों के बीच जागरूकता में कमी के चलते ठगी जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

Gang of gold fraudsters active: सोना दुनिया की सबसे महंगी धातु बन चुका है और इसी को हथियाने के लिए ठगों के अलग-अलग गिरोह सक्रिय हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग तरीकों से लोगों को शिकार बनाया गया। एक मामले में रायपुर में फर्जी साधु बनकर तंत्र-मंत्र से ठगी करने वाला पकड़ा गया, तो दूसरे में रायगढ़ के धरमजयगढ़ में सोना चमकाने के बहाने 10 लाख के जेवर लेकर ठग फरार हो गए।

छत्तीसगढ़ में लोगों के बीच जागरूकता में कमी के चलते ठगी जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले साइबर फ्रॉड के हो रहे हैं, मगर सोने-चांदी के कीमती गहनों की भी ठगी आये दिन हो रही है। गहने, जो लोगों के जीवन भर की कमाई होते हैं, ठगों का गिरोह इन कीमती वस्तुओं को हासिल करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहा है, और लोग उनके झांसे में आ भी रहे हैं। ऐसे मामलों पर डालिये एक नजर:

केस-1: रायपुर – तंत्र-मंत्र से 15 लाख की ठगी

जसवंत परमार निवासी जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स फाफाडीह ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नि ने उसे बताया कि मार्च 2026 में एक दिन तीन अज्ञात साधु उसके घर आए तथा उसकी पत्नी की बीमारी एवं आंखों की परेशानी सहित घरेलू समस्याओं के संबंध में सटीक बातें बताकर उसे विश्वास में ले लिया।

इसके बाद पूजा-पाठ करने के नाम पर उन्होंने पहली बार उसकी पत्नी से सोने की अंगूठी एवं नगद ले लिए। लगभग 10-12 दिन बाद पुनः घर आकर पूजा कर जेवरात वापस करने का झांसा देकर सोने की चेन सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण लेते रहे।

किसी को बताने पर अनिष्ट होने का दिया झांसा

आरोपियों ने इस संबंध में किसी को बताने पर परिवार के सदस्यों की मृत्यु होने अथवा अनिष्ट होने का भय दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा। 07 सितंबर 26 से आरोपी लगातार फोन कर और अधिक जेवरात एवं नगदी की मांग करने लगे, जिससे उसकी पत्नि को संदेह हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। आरोपियों द्वारा न तो कोई पूजा-पाठ कराया गया और न ही लिए गए आभूषण वापस किए गए। इस प्रकार तीन अज्ञात साधुओं द्वारा पूजा-पाठ के नाम पर छलपूर्वक सोने के विभिन्न आभूषण एवं नगदी रकम कीमती लगभग 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई।

पुलिस ने सर्विलांस के जरिये गिरोह को पकड़ा

इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही थी।आरोपियों के मोबाइल नंबरों तथा प्रार्थी की पत्नी को फोन करने वाले अन्य मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी करते हुए पुलिस टीम ने प्रकरण में संलिप्त ग्वालियर (मध्यप्रदेश) निवासी गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू एवं नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ के दौरान गुरूदयाल ने अपने भाई एवं अन्य साथी के साथ मिलकर पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

गहने-मोबाइल जब्त

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से ठगी के 17 ग्राम सोने के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जुमला कीमत लगभग 3 लाख रूपए जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू पिता भरत सिंह उम्र 22 साल निवासी नूरगंज सेवा नगर थाना किला गेट जिला ग्वालियर (म.प्र.) है।

केस-2: रायगढ़ – बर्तन चमकाने के बहाने 10 लाख के जेवर लेकर फरार

धरमजयगढ़ के बहेरापारा में सोनू ठाकुर के घर दो अज्ञात व्यक्ति आए। पहले बर्तन और चांदी के सामान चमकाकर भरोसा जीता, फिर सोने के जेवर चमकाने का झांसा दिया। घरवालों ने 8 से 10 लाख के जेवर दे दिए। ठगों ने जेवर कटोरी में डालकर हल्दी-पानी-केमिकल मिलाया और 10 मिनट उबालने को कहकर हाथ न लगाने की हिदायत दी। इसी बीच पास के घर से आने की कहकर दोनों जेवर लेकर फरार हो गए। धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज है और फ़िलहाल पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।

इन ठगों से कैसे बचें – 5 जरूरी सावधानियां

  1. अंजान साधु/बर्तन चमकाने वालों पर भरोसा न करें: घर के अंदर किसी अंजान व्यक्ति को जेवर न सौंपें।
  2. तंत्र-मंत्र और डराने वाली बातों में न आएं: पूजा के नाम पर जेवर मांगना ठगी का पहला संकेत है।
  3. सोना कभी भी केमिकल में डालकर न छोड़ें: असली सफाई कभी भी आपके सामने ही होती है, अकेले में नहीं।
  4. परिवार से सलाह लें: कोई भी बड़ा फैसला या जेवर देना हो तो पहले परिवार के पुरुष सदस्य या पुलिस को बताएं।
  5. तुरंत पुलिस को सूचना दें: संदिग्ध दिखते ही 112 या नजदीकी थाने में कॉल करें, मोबाइल नंबर और हुलिया नोट करें।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. सोना ठगी के कितने मामले सामने आए हैं?
    रायपुर में 15 लाख और रायगढ़ में 8-10 लाख के दो मामले, कुल 25 लाख की ठगी।
  2. ठगी का तरीका क्या था?
    एक में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर, दूसरे में बर्तन-जेवर चमकाने के नाम पर।
  3. रायपुर केस में कौन पकड़ा गया?
    ग्वालियर निवासी गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू (22) और एक नाबालिग गिरफ्तार, 17 ग्राम सोना बरामद।
  4. रायगढ़ में आरोपी पकड़े गए क्या?
    नहीं, धरमजयगढ़ में दो अज्ञात आरोपी जेवर लेकर फरार हैं, पुलिस तलाश कर रही है।
  5. ठगों से कैसे बचें?
    अंजान लोगों को जेवर न दें, तंत्र-मंत्र के झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन