बुधवार, 16 सितंबर 2026 बुध, 16 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

भोज में खाना खाते ही बिगड़ने लगी तबीयत, देखते ही देखते 55 लोग अस्पताल पहुंचे

Patients being treated at a hospital after falling ill following a feast in Bihta Patna
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Patna Food Poisoning News: बिहार के पटना जिले के बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार शाम भोज में खाना खाने के कुछ घंटे बाद ग्रामीणों को उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत होने लगी।

मंगलवार तक 20 लोग बीमार थे। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी और बुधवार सुबह तक 55 लोग अस्पताल पहुंच चुके थे। अचानक इतने लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया।

चावल-दाल और सब्जी समेत कई व्यंजन परोसे गए

कंचनपुर गांव में सोमवार शाम श्राद्ध कर्म का आयोजन था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। भोज में चावल, दाल, सब्जी और दहीबड़ा समेत कई व्यंजन परोसे गए। भोजन के कुछ घंटे बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब होने लगी। शुरुआत में इसे सामान्य परेशानी माना गया। लेकिन उल्टी और दस्त के साथ बुखार और कमजोरी की शिकायत करने वालों की संख्या बढ़ती गई। इसके बाद परिजन मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंचने लगे।

मंगलवार शाम 20, रात तक 32 मरीज

मंगलवार शाम तक बिहटा रेफरल अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हो चुके थे। रात तक इनकी संख्या बढ़कर 32 हो गई। बुधवार सुबह तक अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 55 हो गई। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। परिजन लगातार अपने बीमार परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंचते रहे। कुछ मरीजों को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है।

उल्टी-दस्त के साथ बुखार और कमजोरी

बीमार ग्रामीणों में उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण बताए गए हैं। मरीजों के मुताबिक उन्हें बार-बार दस्त होने के साथ शरीर में काफी कमजोरी महसूस हो रही है।

डॉक्टर बोले- फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर

रेफरल अस्पताल के डॉक्टर विनोद के मुताबिक मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी की जा रही है। जरूरत के अनुसार उनका इलाज किया जा रहा

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन