Raipur News: रायपुर नगर निगम द्वारा भाटागांव सब्जी बाजार के व्यापारियों को बलपूर्वक हटाए जानें का मामला अभी शांत हुआ ही नहीं है और इसको लेकर फिर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल आज नगर निगम रायपुर की MIC की बैठक 1 बजे आयोजित होनी थी। जो अभी तक यानी शाम 4:50 बजे तक शुरू नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, भाटागांव सब्जी बाजार में व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई को लेकर महापौर और MIC सदस्यों की ओर से निगम अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई गई है। इसी वजह से बैठक शुरू होने में देरी की बात सामने आ रही है। हालांकि बैठक में देरी के आधिकारिक कारण को लेकर निगम की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है। गहमागहमी के बीच नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा बैठक से निकल गए हैं महापौर और बाक़ी MIC मेंबर्स अंदर मीटिंग हाल में ही है।



