मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026 मंगल, 13 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur

Raipur: पटवारियों की बेमियादी हड़ताल आज से, PV ऐप का विरोध, राजस्व कामकाज ठप होने के आसार

Patwaris’ Indefinite Strike Begins Today; छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने आज 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी के मुताबिक PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं, पटवारियों के निलंबन-ट्रांसफर की कार्रवाई और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर यह फैसला लिया […]

patwari hadtal
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Patwaris’ Indefinite Strike Begins Today; छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने आज 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी के मुताबिक PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं, पटवारियों के निलंबन-ट्रांसफर की कार्रवाई और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर यह फैसला लिया गया है। संघ की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर रायपुर समेत सभी जिलों के पटवारी हड़ताल में शामिल होंगे, कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

क्यों नाराज हैं पटवारी?

संघ का कहना है कि PV ऐप से फसल के भौतिक सत्यापन में लगातार सर्वर एरर, लॉगिन फेल जैसी दिक्कतें आ रही हैं। इसके बारे में शासन को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उल्टा बलौदाबाजार में पदाधिकारियों के तबादले और कारण बताओ नोटिस तथा महासमुंद में निलंबन की कार्रवाई की गई, जिसे संघ ने द्वेषपूर्ण बताया है।

पटवारी पहले से ही डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन, किसान पंजीयन, बकेट क्लेम, जनगणना, लघु सिंचाई संगणना, रेलवे-हाइवे सर्वे, आय-जाति-निवास, स्वामित्व योजना जैसे दर्जनों काम कर रहे हैं।

मांगें क्या हैं?

संघ ने स्पष्ट किया है कि PV ऐप की समस्याओं का समाधान, पटवारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को निरस्त करने और लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। पटवारियों की इस हड़ताल का असर राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज पर पड़ सकता है।इस हड़ताल से जमीन रजिस्ट्री, नामांतरण, प्रमाण पत्र जैसे राजस्व कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा।

FAQ: पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Q1. छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल कब से और क्यों हो रही है?
Ans. 13 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। मुख्य वजह PV ऐप में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान न होना, बलौदाबाजार में तबादले-नोटिस और महासमुंद में निलंबन की कार्रवाई तथा वेतन विसंगति व पदोन्नति की लंबित मांगें हैं।

Q2. PV ऐप क्या है और इसमें क्या समस्या आ रही है?
Ans. PV ऐप के जरिए फसल का भौतिक सत्यापन किया जाता है। पटवारियों का आरोप है कि ऐप में सर्वर एरर, लॉगिन फेल, लोकेशन की समस्या जैसी कई तकनीकी दिक्कतें हैं। फील्ड में काम करने में परेशानी हो रही है और इस बारे में कई बार शासन को ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं निकला।

Q3. हड़ताल का आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?
Ans. हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज ठप हो सकते हैं। जैसे जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण, खसरा-नक्शा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, किसान पंजीयन, स्वामित्व योजना जैसे काम अटक सकते हैं।

Q4. पटवारी संघ की मुख्य मांगें क्या हैं?
Ans. 1. PV ऐप की समस्याओं का तत्काल व्यावहारिक समाधान, 2. बलौदाबाजार और महासमुंद में पटवारियों के खिलाफ की गई तबादला, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई को निरस्त करना, 3. वर्षों से लंबित वेतन विसंगति दूर करना और पदोन्नति देना।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन