बुधवार, 23 सितंबर 2026 बुध, 23 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur

Raipur Railway Station की आरक्षण केंद्र के पास की दोपहिया पार्किंग होगी शिफ्ट , अब इस जगह मिलेगी पार्किंग सुविधा

रायपुर। रेलवे स्टेशन के शहर साइड स्थित आरक्षण केंद्र के पास बनी दोपहिया पार्किंग जल्द ही दूसरी जगह स्थानांतरित की जाएगी। स्टेशन के पुनर्विकास और निर्माण कार्य के चलते मौजूदा पार्किंग स्थल को खाली कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आसपास वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की है। एक्सप्रेस-वे के पास […]

Raipur Railway Station की आरक्षण केंद्र के पास की दोपहिया पार्किंग होगी शिफ्ट , अब इस जगह मिलेगी पार्किंग सुविधा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। रेलवे स्टेशन के शहर साइड स्थित आरक्षण केंद्र के पास बनी दोपहिया पार्किंग जल्द ही दूसरी जगह स्थानांतरित की जाएगी। स्टेशन के पुनर्विकास और निर्माण कार्य के चलते मौजूदा पार्किंग स्थल को खाली कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आसपास वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की है।

एक्सप्रेस-वे के पास दोपहिया और चारपहिया पार्किंग

नई व्यवस्था के तहत एक्सप्रेस-वे के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा गुढ़ियारी की ओर भी वाहन पार्क करने की सुविधा होगी। शहर साइड में गेट नंबर-1 के पास प्रीमियम पार्किंग की व्यवस्था भी जारी रहेगी। यात्रियों को वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा करने की सलाह दी गई है।

दोपहिया वाहनों के लिए 10 से 30 रुपए तक शुल्क

दोपहिया वाहनों के लिए दो घंटे तक 10 रुपए, दो से छह घंटे तक 15 रुपए, छह से 12 घंटे तक 20 रुपए और 12 से 24 घंटे तक 30 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। 24 घंटे से अधिक या प्रतिदिन पार्किंग के लिए 40 रुपए और मासिक पार्किंग के लिए 600 रुपए देने होंगे। शुल्क में जीएसटी शामिल है।

साइकिल पार्किंग का शुल्क भी तय

साइकिल पार्किंग के लिए दो घंटे तक 5 रुपए, दो से छह घंटे तक 5 रुपए, छह से 12 घंटे तक 10 रुपए और 12 से 24 घंटे तक 15 रुपए शुल्क लगेगा। प्रतिदिन साइकिल खड़ी करने के लिए 20 रुपए और मासिक पार्किंग के लिए 300 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

चारपहिया के लिए अधिकतम 70 रुपए

चारपहिया वाहनों के लिए दो घंटे तक 20 रुपए, दो से छह घंटे तक 30 रुपए, छह से 12 घंटे तक 40 रुपए और 12 से 24 घंटे तक 60 रुपए पार्किंग शुल्क रहेगा। 24 घंटे से अधिक या प्रतिदिन पार्किंग के लिए 70 रुपए शुल्क निर्धारित है। रेलवे ने यात्रियों से पार्किंग की रसीद जरूर लेने और उसे सुरक्षित रखने की अपील की है।

स्टेशन परिसर में वाहन खड़ा करने पर परेशानी

पार्किंग व्यवस्था बदलने के बाद यात्रियों को स्टेशन परिसर या किसी अनधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने से बचना होगा। गलत जगह वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। रेलवे ने पार्किंग स्थल तक पहुंचने के लिए लगाए गए संकेतकों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

परेशानी होने पर 139 पर करें शिकायत

पार्किंग से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेल वन ऐप के रेल मदद विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पार्किंग कर्मचारी अथवा रेलवे स्टाफ से भी संपर्क किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन के अनुसार पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन