शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 शुक्र, 25 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
खेल

एशियन गेम्स में भारत का कबड्डी पर दबदबा कायम! महिला-पुरुष दोनों फाइनल में, जानिए कब होगा गोल्ड मेडल मुकाबला ?

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के कबड्डी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में जगह बना ली है। पहले महिला टीम ने नेपाल को 48-24 से हराया। इसके बाद पुरुष टीम ने थाईलैंड को 66-28 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। नेपाल […]

India Kabaddi Teams Final
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के कबड्डी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में जगह बना ली है। पहले महिला टीम ने नेपाल को 48-24 से हराया। इसके बाद पुरुष टीम ने थाईलैंड को 66-28 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। पहले हाफ की समाप्ति पर भारत 31-17 से आगे था। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार रेड और टैकल के जरिए नेपाल को परेशान किया। शुरुआती बढ़त ने भारत के लिए दूसरे हाफ में मुकाबले को नियंत्रित करना आसान कर दिया।

दूसरे हाफ में भी नेपाल पस्त

दूसरे हाफ में नेपाल की टीम भारतीय रक्षण का सामना नहीं कर सकी। नेपाल इस दौरान केवल सात अंक ही जुटा पाया। भारत ने अपनी बढ़त लगातार बनाए रखी और अंत में मुकाबला 48-24 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।

महिला कबड्डी में भारत का शानदार रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी को पहली बार 2010 में शामिल किया गया था। इसके बाद भारत ने हर संस्करण में स्वर्ण पदक जीता है। नागोया से पहले भारतीय महिला टीम के नाम तीन स्वर्ण और एक रजत पदक था। अब टीम के पास लगातार एक और खिताब अपने नाम करने का मौका है।

पुरुष टीम ने थाईलैंड को बड़े अंतर से हराया

महिला टीम के बाद भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने भी सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया। थाईलैंड के खिलाफ भारत ने पहले हाफ में 37-18 की बढ़त हासिल की। दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा और थाईलैंड की टीम लगातार दबाव में दिखाई दी।

66-28 की जीत से फाइनल में एंट्री

भारत ने दूसरे हाफ में भी अपनी आक्रामक रणनीति जारी रखी और थाईलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम ने मुकाबला 66-28 से जीत लिया। भारत के खाते में इस मैच में 15 बोनस अंक आए, जबकि थाईलैंड की टीम पांच बोनस अंक ही हासिल कर सकी।

पुरुष कबड्डी में भारत के नाम आठ स्वर्ण

एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी की शुरुआत 1990 में हुई थी। भारत ने अब तक इस स्पर्धा में आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा भारत के नाम एक कांस्य पदक भी है। 2018 एशियन गेम्स में ईरान ने स्वर्ण जीतकर भारतीय वर्चस्व को रोका था, जबकि भारत को कांस्य से संतोष करना पड़ा था।

कब है फाइनल ?

फाइनल मुकाबले कल यानी 26 सितम्बर को खेला जाएगा। महिला कबड्डी फाइनल सुबह 9:30 बजे से और पुरुष कबड्डी फाइनल मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप्प पर देख सकते है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन