सोमवार, 2 नवंबर 2026 सोम, 2 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Scam

Raipur: नौकरी डॉट कॉम पर Resume डालना पड़ा भारी ! एयरपोर्ट में फार्मासिस्ट की नौकरी के नाम पर साइबर अपराधियों ने लिया झांसे में

naukari cyber fraud
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Cybercriminals dupe a woman: राजधानी में साइबर ठगों ने नौकरी की तलाश कर रही एक B.फार्मेसी युवती को ऐसा झांसे में लिया कि युवती ने अपनी मां के गहने गिरवी रखकर 9.26 लाख रुपये ठगों को दे दिए।
  • धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में काम करने वाली गुड़ियारी निवासी गीतांजलि को एयरपोर्ट में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन महीने तक ठगा जाता रहा।
  • पीड़िता B.फार्मेसी पास है और दूसरी नौकरी की तलाश में थी।
  • उसने नौकरी डॉट कॉम (Naukri.com) ऐप पर अपना रिज्यूम अपलोड किया था।

Cybercriminals dupe a woman: राजधानी में साइबर ठगों ने नौकरी की तलाश कर रही एक B.फार्मेसी युवती को ऐसा झांसे में लिया कि युवती ने अपनी मां के गहने गिरवी रखकर 9.26 लाख रुपये ठगों को दे दिए। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में काम करने वाली गुड़ियारी निवासी गीतांजलि को एयरपोर्ट में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन महीने तक ठगा जाता रहा।

पीड़िता B.फार्मेसी पास है और दूसरी नौकरी की तलाश में थी। उसने नौकरी डॉट कॉम (Naukri.com) ऐप पर अपना रिज्यूम अपलोड किया था।

25 अगस्त को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को हैदराबाद एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) का सदस्य बताया। बोला – “रायपुर एयरपोर्ट में फार्मासिस्ट का पद खाली है, आपका सिलेक्शन हो गया है, 3 इंटरव्यू होंगे।”

पहले 1500 रुपये, फिर ऑनलाइन परीक्षा का नाटक

ठगों ने पहले 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मांगी। APHO के नाम से UPI ID भेजी। पीड़िता ने बैंक ऑफ बड़ौदा से PhonePe के जरिए 1500 रुपये भेज दिए।

फिर ठगों ने ऑनलाइन परीक्षा दिलाई और कहा – “आप पास हो गई हैं।” 27 अगस्त को फोन पर इंटरव्यू भी ले लिया। युवती को लगा नौकरी पक्की है।

तीन बैंक खातों से 9.26 लाख ऐंठे

इसके बाद असली खेल शुरू हुआ। अलग-अलग बहानों से – वेरिफिकेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, ट्रेनिंग फीस, जॉइनिंग लेटर फीस के नाम पर पैसों की मांग शुरू हो गई।

25 अगस्त से 28 अक्टूबर 2026 के बीच पीड़िता ने:

  • छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से – ₹5,47,550
  • बैंक ऑफ बड़ौदा से – ₹1,22,500
  • HDFC बैंक से – ₹2,56,500
    कुल – ₹9,26,550 अलग-अलग खातों और UPI पर ट्रांसफर कर दिए।

पैसे के लिए मां के गहने भी गिरवी रखे

पैसे कम पड़े तो युवती ने अपनी मां के गहने गिरवी रख दिए। फिर भी ठग और पैसे मांगते रहे। जब युवती ने एयरपोर्ट का पता और ऑफर लेटर मांगा तो टालमटोल करने लगे, तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ।

साइबर थाने में केस

पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और फिर थाने में लिखित रिपोर्ट दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS धारा 318(4) धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

कैसे बचें ऐसे साइबर फ्रॉड से ?

  • Naukri.com पर कोई भी कंपनी कभी भी UPI पर पैसा नहीं मांगती।
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी की नौकरी सीधे AAI की वेबसाइट पर निकलती है, किसी निजी UPI पर फीस नहीं लगती।
  • नौकरी के नाम पर पैसा मांगे तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन