गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
खेल

ODI WORLD CUP 2027: 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, सुपर 7 में होगी असली परीक्षा

टीआरपी न्यूज. रायपुरक्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा ऐलान हुआ है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप की घोषणा की है। साउथ अफ्रीका सहित 3 देशों में खेले जाने वाले इस पूरे टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में 30 और सुपर 7 में 21 मुकाबले खेले जाएंगे। यह पूरा वर्ल्ड कप 3 देशों के 12 […]

India and Pakistan cricket clash graphic for 2027 ODI World Cup schedule
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी न्यूज. रायपुर
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा ऐलान हुआ है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप की घोषणा की है। साउथ अफ्रीका सहित 3 देशों में खेले जाने वाले इस पूरे टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में 30 और सुपर 7 में 21 मुकाबले खेले जाएंगे।

यह पूरा वर्ल्ड कप 3 देशों के 12 शहरों में खेला जाएगा। जिसमें केपटाउन स्थित ‘जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका’ (Zeitz MOCAA) से वनडे वर्ल्ड कप 2027 के पूरे शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान किया गया। भारत को टूर्नामेंट की लीग में कुल 4 मैच खेलने होंगे। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाएगा। लीग के 4 मैच खेलने के बाद भारत को सुपर 7 में हिस्सा लेना होगा, इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। भारते के सामने सुपर 7 तो नहीं लेकिन लीग मैचों की चुनौती रहेगी।

इस समय होंगे भारत के मुकाबले

भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से से मुकाबले शुरू होंगे। इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने एक साथ मंच साझा किया। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गजक बॉलर शॉन पोलक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान एरोन फिंच और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा मौजूद रहे। साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा, पैट कमिंस, एडन मार्करम और लुंगी एनगिडी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने विचार साझा किए।

14 टीमें, 12 शहर, 57 मैच

अफ्रीकी महाद्वीप के तीन देशों-साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में विश्वकप के सारे 57 मुकाबले खेले जाएंगे। शेड्यूल जारी होने के साथ ही ICC दुनिया भर के दर्शकों के लिए आधिकारिक टिकटों की ‘फ्री बैलेट प्रक्रिया’ भी शुरू कर रही है। इसके जरिए फैंस स्टेडियम में मैच देखने के लिए बिना शुरुआती फीस दिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

कहां देखें लाइव: –

यहां देखें फिक्सर..भारत और पाकिस्तान में कब कहां होगा मुका​बला

दो ग्रुप में बटेंगी टीमें
ग्रुप A
इंडिया
पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया
जिम्बाब्वे
अफगानिस्तान
क्वालीफाइड प्लेस

ग्रुप B
साउथ अफ्रीका
न्यूजीलैंड
इंग्लैंड
श्रीलंका
बांग्लादेश
क्वालीफाइड प्लेस

भारतीय फैंस इस इवेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर और डिजिटल स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) व ICC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रात 9 बजे से लाइव देख सकते हैं।

Vikas Soni
लेखक / पत्रकार:

Vikas Soni

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन