Figure AI F.02 robots: अमेरिकी रोबोटिक्स कंपनी Figure AI ने अपने पुराने F.02 ह्यूमनॉइड रोबोट्स को रिटायर करने के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाया। कंपनी ने इन रोबोट्स को खुद 75 टन पिघले स्टील से भरी इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस में कूदने के लिए प्रशिक्षित किया। इसके बाद रोबोट्स भट्ठी में गिरकर पिघल गए।
दरअसल, F.03 रोबोट्स का बेड़ा बढ़ने के बाद F.02 को बनाए रखना व्यावहारिक नहीं रह गया था। साथ ही इन मशीनों में कंपनी की प्रोप्राइटरी टेकनोलॉजी लगी थी, इसलिए इन्हें सामान्य तरीके से किसी दूसरी कंपनी को देना भी आसान नहीं था। इसे देखते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। यहा पूरा ऑपरेशन फिनलैंड के इमात्रा में एक स्टील फाउंड्री में किया गया। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि देखने में यह बिल्कुल किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के दृश्य जैसा लगता है। लेकिन Figure AI के मुताबिक, यह वास्तविक इंजीनियरिंग ऑपरेशन था। रोबोट्स को वास्तव में प्रशिक्षित किया गया और उन्होंने खुद स्वायत्त तरीके से भट्ठी में छलांग लगाई।
F.02 के बाद क्यों आया F.03?
AI के F.02 रोबोट कंपनी के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहे। कंपनी के मुताबिक, F.02 ने BMW में उसके शुरुआती औद्योगिक इस्तेमाल, Helix सिस्टम, घरेलू काम करने वाले रोबोट और लॉजिस्टिक्स से जुड़े शुरुआती प्रयोगों में भूमिका निभाई थी। लेकिन तकनीक तेजी से आगे बढ़ी। कंपनी का नया F.03 बेड़ा लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में पुराने F.02 रोबोट्स की देखभाल और संचालन जारी रखना कंपनी को उचित नहीं लगा। Figure AI ने कहा कि F.02 को बनाए रखने का अब कोई खास व्यावसायिक मतलब नहीं रह गया था। इसमें पुराने मॉडल की तुलना में डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं।
पुराने रोबोट्स को खोलकर अलग करना भी आसान नहीं था
F.02 सिर्फ एक सामान्य मशीन नहीं थी। इनमें कंपनी के कस्टम-बिल्ट एक्ट्यूएटर्स, हार्डवेयर और दूसरी प्रोप्राइटरी टेकनोलॉजी लगी थीं। अगर इन्हें सामान्य तरीके से नष्ट करना होता तो इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों को हर रोबोट को अलग-अलग खोलना पड़ता। इसमें काफी तकनीकी समय लगता। कंपनी को डर था कि इस काम में उसके कर्मचारियों का महत्वपूर्ण समय चला जाएगा। इससे अगली पीढ़ी के F.04 रोबोट पर चल रहे काम में देरी हो सकती थी। इसलिए कंपनी ने F.02 को नष्ट करने का दूसरा रास्ता तलाशना शुरू किया।
फिर आया Arnold Schwarzenegger का आइडिया
Figure AI ने पुराने F.02 रोबोट्स को विदाई देने के लिए इंटरनेट पर लोगों से सुझाव मांगे। कंपनी के मुताबिक, अभिनेता Arnold Schwarzenegger ने सुझाव दिया कि रोबोट्स को पिघला दिया जाए। इसके बाद कंपनी ने इस आइडिया को वास्तविक रूप देने का फैसला किया। खास बात यह रही कि Schwarzenegger इस पूरे प्रोजेक्ट में शामिल भी हुए। यह पूरा कॉन्सेप्ट उनकी मशहूर फिल्म Terminator सीरीज के रोबोट वाले दृश्यों की याद दिलाता है।
अमेरिका और मैक्सिको में नहीं मिली फाउंड्री
रोबोट्स को पिघले स्टील में डालना इतना आसान नहीं था। Figure AI ने अमेरिका और मैक्सिको की कई स्टील फाउंड्री से संपर्क किया, लेकिन किसी ने इस प्रयोग की अनुमति नहीं दी। कंपनी के अनुसार, F.02 रोबोट्स में lithium-ion batteries भी थीं। ऐसे रोबोट्स को पिघले स्टील वाली औद्योगिक भट्ठी में डालना सुरक्षा और संचालन के लिहाज से चुनौतीपूर्ण था। आखिरकार Figure AI को फिनलैंड के इमात्रा में एक ऐसी फाउंड्री मिली, जो इस प्रयोग के लिए तैयार हुई।
पहले रोबोट्स को कूदना सिखाया गया
भट्ठी में रोबोट्स को सीधे नहीं भेजा गया। Figure AI की टीम ने पहले उन्हें सही तरीके से कूदना सिखाया। कंपनी के सैन जोस कैंपस में बड़े एयरबैग लगाए गए। रोबोट्स को ऊंचाई से कूदने की ट्रेनिंग दी गई। इसके लिए स्टंट कलाकारों की गतिविधियों को संदर्भ के तौर पर इस्तेमाल किया गया। इसके बाद एक नया AI मॉडल तैयार किया गया। इसका मकसद था कि रोबोट ठीक उस जगह छलांग लगाए, जहां उसे पिघले स्टील में उतरना था। खास चुनौती यह थी कि जिस फाउंड्री में यह ऑपरेशन होना था, रोबोट्स पहले वहां गए भी नहीं थे।
75 टन की भट्ठी और सिर्फ 20 मिनट का मौका
फिनलैंड की फाउंड्री में 75 टन की इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस थी। इसमें तीन बड़े ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड के जरिए स्टील स्क्रैप को पिघलाया जाता है। Figure AI की टीम के पास पूरे ऑपरेशन के लिए 24 घंटे और छह melting cycles थे। हर cycle में पिघले स्टील की सतह पर दोबारा कठोर परत बनने से पहले करीब 20 मिनट का समय मिलता था। इस दौरान रोबोट्स ने अपने AI-based movement policies के मुताबिक काम किया।
रोबोट्स खत्म हुए, लेकिन स्टील बचा लिया गया
F.02 रोबोट्स के पिघलने के बाद उनसे प्राप्त धातु को वापस अमेरिका भेजा गया। Figure AI के मुताबिक, इस धातु से सीमित संख्या में स्मारक वस्तुएं तैयार की जा रही हैं। यानी कंपनी ने अपने पुराने रोबोट्स को पूरी तरह खत्म करने के साथ-साथ उनकी धातु को भी Figure के इतिहास की याद के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि F.02 बेड़े का अधिकांश हिस्सा अब खत्म हो चुका है। हालांकि, कुछ रोबोट्स अभी भी उसके मुख्यालय में स्टोरेज में रखे हुए हैं।
क्या सच में रोबोट्स ने ‘सुसाइड’ किया?
सोशल मीडिया पर इसे रोबोट्स का ‘सुसाइड’ कहा जा रहा है, लेकिन यह तकनीकी रूप से सही शब्द नहीं है। रोबोट्स ने अपनी इच्छा से ऐसा फैसला नहीं लिया था। Figure AI ने उन्हें नियंत्रित तरीके से भट्ठी में कूदने के लिए प्रशिक्षित और प्रोग्राम किया था। अमेरिकी रोबोटिक्स कंपनी फिगर AI के रोबोट्स ने भट्टी में कूदकर सुसाइड कर लिया। इस कंपनी ने इन रोबोट्स को काम से हटा दिया था। इसे ऐसे प्रोग्राम किया गया कि सभी रोबोट्स 75 टन पिघलते स्टील से भरी भट्टी में कूदकर नष्ट हो गए।
नए रोबोट्स आने से पुराने हुए बेकार
कंपनी के लिए F.02 रोबोट्स को रखना जरूरी नहीं था। क्योंकि उनकी अगली पीढ़ी F.03 की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुराने रोबोट्स को किसी अन्य कंपनी को भी नहीं दिया जा सकता था, क्योंकि इसमें कंपनी की कई सीक्रेट टेकनोलॉजी लगी थीं। उन्हें खोलकर खुद अलग करने के लिए अलग टीम लगानी पड़ती, जिससे कंपनी के दूसरे प्रोजेक्ट्स प्रभावित होते।



