महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण पर राजद्रोह मामले में आज पेश होगा 100 पन्नों का चालान
महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण पर राजद्रोह मामले में आज पेश होगा 100 पन्नों का चालान

रायपुर। महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज के खिलाफ सोमवार को टिकरापारा पुलिस 100 पन्नों का चालान पेश करेगी। इसे सीजेएम भूपेन्द्र वासनीकर की अदालत में पेश किया जाएगा। निर्धारित अवधि में चालान पेश नहीं करने पर निचली अदालत में आसानी से जमानत मिल सकती थी।

इसे देखते हुए पुलिस ने चालान तैयार करने के बाद त्रुटि की जांच करने विधि विभाग के पास भेजा था। रायपुर पुलिस ने जांच बाद कालीचरण द्वारा सार्वजनिक रूप से महात्मा गांधी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर राजद्रोह की धारा लगाई गई है।

कालीचरण महाराज के अधिवक्ता मेहल जेठानी ने बताया कि निचली अदालत में जमानत आवेदन खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में आवेदन लगाया गया है। फिलहाल आवेदन को लंबित रखा गया है। चालान पेश करने के बाद कोर्ट को इस संबंध में बताया जाएगा। साथ ही जल्दी सुनवाई करने की अपील की जमानत पर हाईकोर्ट में होगी।

See also  धर्म संसद विवाद कांग्रेस की साजिश, जान बूझ कर बनाई गई विवाद की स्थिति : बृजमोहन अग्रवाल

बता दें इस मामले में निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने कालीचरण के खिलाफ टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद राज्य पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम से 30 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।