जानें, कैसे बिना परीक्षा तैयार किया जाएगा CBSE का 10वीं का रिजल्ट , ये है मूल्यांकन का फॉर्मूला
जानें, कैसे बिना परीक्षा तैयार किया जाएगा CBSE का 10वीं का रिजल्ट , ये है मूल्यांकन का फॉर्मूला

नई दिल्ली/रायपुर। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है। 12वीं की परीक्षा टाल दी गई है। 1 जून को स्थिति की समीक्षा करने के बाद 12वीं के नए शेड्यूल पर फैसला लिया जाएगा।

इस बीच शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट सीबीएसई द्वारा तैयार की गई एक वैकल्पिक पद्धति से जारी किया जाएगा। जल्द ही बोर्ड मूल्यांकन का फॉर्मूला तैयार करेगा।

अगर कोई छात्र इस मूल्यांकन पद्धति से दिए गए मार्क्स से असंतुष्ट होता है तो उसे बाद में मौका दिया जाएगा। हालात ठीक होने पर परीक्षा कराई जाएगी जिसमें ऐसे छात्र अपने मार्क्स सुधार सकते हैं।

पिछले साल ये था रिजल्ट का फॉर्मूला

पिछले साल कोरोना के चलते सीबीएसई को बीच में ही परीक्षाएं रोकनी पड़ी थीं। 10वीं 12वीं के कई पेपर नहीं हो सके थे। सीबीएसई 10वीं कक्षा के कई पेपर बच गए थे लेकिन मुख्य विषयों की श्रेणी में नहीं आने के कारण ये पेपर नहीं कराए गए थे।

See also  मुंगेली में महिला जज ने की आत्महत्या, साड़ी के बने फंदे पर लटकी मिली लाश

10वीं 12वीं के शेष बचे कुल 83 विषयों के पेपरों में से 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं ली गईं थीं। शेष 54 विषयों का ग्रेडिंग से मूल्यांकन किया गया था। इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क के आधार पर इन पेपरों का रिजल्ट जारी हुआ था।

संभव है कि सीबीएसई इस वर्ष 10वीं का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क के आधार पर जारी कर सकती है।

पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में 91.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई थी। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया था।

इसके अलावा पिछले वर्ष सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को भी इंटरनल असेसमेंट, टेस्ट, प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर पास कर दिया गया था।

बता दें कि सीबीएसई से पहले छत्‍तीसगढ़ बोर्ड, पंजाब बोर्ड और एमपी बोर्ड भी कोरोना के कारण अपनी परीक्षाएं स्थगित कर चुके हैं।

See also  बजट सत्र में नक्सलवाद पर 'दो टूक': लखमा ने गृहमंत्री की रणनीति को सराहा, पर आदिवासियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।