टीआरपी ब्रेकिंगः 21 सितंबर तक राहुल गांधी आ सकते हैं राजधानी- सूत्र

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अकाउंट को दोबारा बहाल कर दिया है। राहुल ने दिल्ली कैंट में 9 साल की लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर उसके परिवार की तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया कंपनी ने यह कदम उठाया था। कांग्रेस के अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट को भी अनलॉक कर दिया गया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी कर खतरनाक खेल खेल रहा है। इन खातों को करीब एक हफ्ते पहले सस्पेंड किया गया था। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अनलॉक कर दिया गया है। साथ ही उन कांग्रेस नेताओं के अकाउंट भी बहाल कर दिए गए हैं, जिन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को साझा किया था। ट्विटर का कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की तस्वीर को साझा करना नियमों का उल्लंघन है।

See also  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर डॉ. रमन सिंह का ट्वीट, भूपेश बघेल पर कसा तंज

दूसरे देशों में देखा जा सकेगा विवादित ट्वीट

ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को अनलॉक जरूर किया लेकिन विवादित ट्वीट को भारत में दिखाने से रोका गया है। वह ट्वीट दुनिया के दूसरे देशों में देखा जा सकता है। ट्विटर की तरफ़ से एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अपने अकाउंट को बहाल करने की अपील करते हुए राहुल गांधी की तरफ़ से फ़ोटो इस्तेमाल करने के लिए पत्र दाखिल किया गया। इस आधार पर उनका ट्विटर अनलॉक कर दिया गया, लेकिन देश के कानून के मद्देनज़र विवादित ट्वीट भारत में नहीं दिखेगा।

राहुल गांधी ने एक यूट्यूब पर बयान में कहा कि यह ट्विटर का एक खतरनाक खेल है। उन्होंने आरोप लगाया कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट निष्पक्ष नहीं है और सरकार के इशारों पर काम कर रही है। उनके अकाउंट को निलंबित किए जाने पर राहुल ने कहा था कि यह उनके लाखों फालोवर्स काा अपमान है। उनके विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी की अवहेलना है। राहुल गांधी ने लिखा ट्विटर अब एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, यह भेदभावपूर्ण मंच है। यह वही करता है, जो मौजूदा सरकार कहना चाहती है।

See also  CG News : 139वें कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 25 हजार कांग्रेसी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.