इंदौर। भाजपा में ताई के नाम से मशहूर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पार्टी को पत्र लिखकर इंदौर से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। ताई ने एक पत्र के माध्यम से ये बात पार्टी को बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी तक इंदौर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। संभव है कि पार्टी कुछ संकोच कर रही है, इसलिए मैं ये घोषणा करती हूं के मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लडूंगी। पार्टी अब अपना निर्णय नि: संकोच करे। इंदौर के लोगों ने अभी तक मुझे जो प्रेम दिया और भाजपा के कार्यकर्ताओ की मैं दिल से आभारी हूं। इससे पहले उमा भारती, सुषमा स्वराज जैसे चोटी के नेताओं ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। तो वहीं लालकृष्ण आडवाणी जैसे मूर्धन्य नेता को हाशिए पर डाल कर पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष उनकी सीट से ताल ठोंक रहे हैं। अब ऐसे में चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वालों पर सवाल तो उठेंगे ही न?

See also  303 सीटें जीतने में भाजपा ने खर्च किए 27 हजार करोड़ रुपए

मैंने पार्टी को किया चिंतामुक्त: ताई

यह पत्र सामने आने के बाद जब मीडियाकर्मी ताई के घर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि यह पत्र मैंने ही लिखा है और इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। ताई ने कहा कि केंद्र निर्णय लेने में संकोच कर रहा था। मैं 75 साल के क्राइट एरिया में आ गई हूं। जल्दी से जल्दी निर्णय हो जाए इसके लिए मैंने यह निर्णय लिया है। मैंने पार्टी को अपनी चिंता से मुक्त किया है। चुनाव में बहुत कम समय बचा है और इसके लिए हमें जी जान लगाकर तैयारी करना है। सुमित्रा महाजन ने अंतिम दबाव बनाने के सवाल पर कहा कि कुछ लोग विरोध करते हैं और वो करते रहेंगे, इसका मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  BLACK MAGIC : मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू पर उनकी ही महिला मंत्री ने की काला जादू करने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार