रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: बुधवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: उत्तर।
  • आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: चतुर्थी एवं भरणी श्राद्ध।
  • विशेष: शनि मार्गी।

आज का राशिफल

मेष राशि

आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि

गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ रहेगी।

मिथुन राशि

अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

See also  महात्मा गांधी जयंती- कंडेल से पदयात्रा का आगाज, कहा गोडसे और उसकी विचारधारा वाले लोगों ने गांधी को मारा

कर्क राशि

रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनेता से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो।

मकर राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। कर्मक्षेत्र में शनि बाधाएं उत्पन्न करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

See also  INDEPTH STORY : गुड़ खरीदी में ऑटोमोबाइल कंपनी का घोटाला सिंडिकेट!

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।