नई दिल्ली/बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस से अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में चीन में 1700 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 7711 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह गुरुवार को दूसरी बार आपात बैठक बुलाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने पर फैसला लिया जा सकता है। उधर, अमेरिकी फास्ट फूड कंपनी मैक्डॉनल्ड्स ने बुधवार से चीन के हुबेई प्रांत में अपने सभी रेस्त्रां बंद कर दिए हैं।

डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रॉस एडहॉनम गेब्रेसियोस ने बुधवार को कहा कि चीन के बाहर भी कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। हालांकि, चीन के बाहर कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात घोषित करना जल्दबाजी होगी।

उधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हम चीन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए दो विमान वहां भेजना चाहते हैं। भारतीय दूतावास चीन सरकार से इस संबंध में बातचीत कर रहा है।

यह मिशन सामान्य बचाव और राहत प्रयासों से अलग : पायलट संघ :

भारतीय पायलट संघ ने कहा है कि एयरलाइंस किसी भी तरह की गलतियों को बर्दाश्त नहीं कर सकती और संक्रमण फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकती है। एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी को लिखे पत्र में, पायलटों के गिल्ड ने कहा कि यह मिशन सामान्य बचाव और राहत प्रयासों से काफी अलग होगा। पायलट संघ में लगभग 600 सदस्य हैं। चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए दो उड़ानों का संचालन किया जाना है।

See also  Mobile Internet Banking: सहकारी बैंकों में मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग शुरू होंगी, सहकारिता आयुक्त महादेव कावरे की बैंक प्रबंधकों संग चर्चा

चीन में भारत से हो रही मास्क की सप्लाई :

चीन में मास्क की बढ़ी मांग के बीच तमिलनाडु के मदुरै में निर्माता कंपनी एन-95 ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने के लिए अतिरिक्त घंटे काम कर रही है। एएम मेडीवियर के एमडी अभिलाष ने कहा कि हमें भारतीय निर्यातकों से भारी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं, जो चीन में मास्क भेजेंगे। हमारा उत्पादन दोगुना हो गया है।

सार्स की तुलना में आसानी से फैलता है कोरोना वायरस :

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक हॉन्गकॉन्ग के प्रोफेसर मलिक पीरिस का कहना है कि नोवेल कोरोनावायरस 2003 के सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) की तुलना में तेजी से फैलता है। हालांकि, कोरोना वायरस से लोगों की मौत कम हुई है। पीरिस ने 2003 में सार्स की पहचान करने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, नया कोरोना वायरस 2009 के इन्फ्लुएंजा ए (एच1एन1) की तुलना में ज्यादा गंभीर है। नेचर पत्रिका ने 2018 में मलिक को ‘साइंस स्टार्स ऑफ एशियाÓ बताया था। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब पहचान मिली, जब 2003 में उनकी प्रयोगशाला ने सार्स को एक अलग तरह का कोरोना वायरस बताया था। उन्होंने बताया कि सार्स की तुलना में नोवेल-कोरोना वायरस लोगों में आसानी से फैलता है। हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ वायरोलॉजिस्ट ने 2019 नोवेल कोरोना वायरस की पहचान करने के लिए एक परीक्षण भी किया है।

See also  CG NEWS : बिलासपुर में AIIMS खुलने की सहमति को लेकर टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया डिलीट

भारत समेत 30 देशों में संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा :

कोरोनावायरस का पहला मामला दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामने आया। इसके बाद अब तक करीब 16 देशों में कोरोनावायरस के मामले की पुष्टि हो चुकी है। साउथहैम्पटन यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक, संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा थाईलैंड में है। लिस्ट में जापान दूसरे और हांगकांग तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया 10वें, ब्रिटेन 17वें नंबर पर है। इस लिस्ट में भारत का नंबर 23वां है।

करीब 17 देशों में कोरोनान वायरस के मामले की पुष्टि :

दुनिया के करीब 16 देश इसकी चपेट में हैं। बुधवार सुबह तक थाईलैंड में 14, हॉन्गकॉन्ग में 10, ताइवान में 8, जापान, सिंगापुर, मकाऊ और मलेशिया में 7-7, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में 5-5, दक्षिण कोरिया, यूएई और जर्मनी में 4-4, कनाडा और वियतनाम में 2-2, कंबोडिया और नेपाल में 1-1 मामले की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोना को लेकर उठाए गए कदम :

0 फास्ट फूड कंपनी मैक्डॉनल्ड्स ने चीन के हुबेई प्रांत में अपने सभी स्टोर बंद किए।
0 इंडिगो ने 1 से 20 फरवरी तक दिल्ली से चीन के चेंगदू जाने वाली और बेंगलुरु से हॉन्गकॉन्ग की उड़ान कैंसिल की
0 ब्रिटिश एयरवेज ने चीन जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द की
0 रूस की यूराल्स एयरलाइन ने भी यूरोप के कुछ शहरों में जाने वाली फ्लाइट कैंसल की
0 जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने चीन में अपने प्लांट 9 फरवरी तक बंद किए
0 एप्पल ने अपने कर्मचारियों की चीन यात्रा को प्रतिबंधित किया, चीन में कंपनी की कुछ शाखाओं को 10 फरवरी तक बंद किया गया।

See also  COVID-19: देश में फिर लौट रहा कोरोना, 17 दिनों में आए 339 नए केस, आंध्र प्रदेश में 4 लोगों की मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।