बॉलीवुड डेस्क। इन दिनों करीना कपूर दूसरी बार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह आए दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साथ ही अपने प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस को फैंस के साथ साझा करते रहतीं हैं। हाल फिलहाल ही उन्होंने योगा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमे वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं। करीना ने अपने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘थोड़ा सा योग और थोड़ी सी शांति। स्ट्रॉन्ग बनकर शुरुआत करती हूं।’

सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोल

जहां कुछ यूजर्स इसके लिए करीना की तारीफ कर रहें हैं। तो वहीं कुछ उन्हें इन तस्वीरों के लिए ट्रोल कर रहें हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं और उनकी इन तस्वीरों को दिखावा बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ऐसी महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर रहें हैं। जो अपनी डिलीवरी तक कड़ी मेहनत करती हैं।

See also  बॉलीवुड एक्ट्रेस आडवाणी हुई परेशान, यूजर्स ने किया कमेंट, कियारा ने उठाया ये कदम
https://twitter.com/KingS21697049/status/1353744659172921356

किसी ने कहा शो ऑफ तो किसी ने पब्लिसिटी स्टंट

एक यूजर ने लिखा, ”रूरल इंडिया की 63 फीसदी महिलाएं अपनी डिलीवरी तक लगातार काम करती हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि इस फ्लॉन्ट फोटो सेशन से बॉलीवुड क्या बताना चाहता हैं। जैसे पूरे देश में बस वो ही प्रेग्नेंट होते हैं। ऐसा क्या शो ऑफ ?”

https://twitter.com/itsNitikaSingh/status/1353744889414991873

एक और यूजर ने लिखा, ” प्रेग्नेंसी के दौरान लाइम लाइट में बने रहने के लिए यह केवल पब्लिसिटी स्टंट हैं तो वहीं दूसरे यूजर ने करीना की बार-बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करने पर आलोचना की है।”

आज सेलिब्रिटी प्रेग्नेंसी एक बड़ा बिजनेस

जहां आज से 60-70 साल पहले किसी भी सेलिब्रिटी ने यह नहीं सोचा होगा, कि उसे अपने बच्चे की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। वहीं आज सेलिब्रिटी प्रेग्नेंसी एक बड़ा बिजनेस बन चुका है। जिनसे उन्हें करोड़ों रुपयों का व्यापार होता है। साथ ही ब्रांडिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन भी होता है।

See also  आयुष्मान खुराना की बाला का जाने फस्ट डे कलेक्शन

जानकारी अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसी कंपनियां हैं। जो सेलिब्रिटीज को प्रेग्नेंसी के दौरान उनके प्रोड्क्टस की ब्रांडिंग और प्रमोशन के लिए संपर्क करती हैं। प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के लिए उन्हें स्पॉन्सरशिप भी मिलती है। पिछले कुछ सालों में इस तरह का व्यापार काफी तेजी से फैल रहा है। जिसका कारण यह है की लोग अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है। इसे जानने में खास दिलचस्पी रखते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…