नई दिल्ली। विमान सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी अकासा एयर लाइन्स ने भारत में अपनी सेवाएं देने की प्रतिबद्धता के अनुसार वाणिज्यिक उड़ानें 7 अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर शुरू करने का एलान किया है। पहली उड़ान बोइंग 737 मैक्स विमान भरेगा। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि सात अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 28 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन शुरू हो रहा है। जिनके लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है।

13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर भी 28 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। वाणिज्यिक उड़ान सेवा दो 737 मैक्स विमान के जरिए शुरू की जाएगी। विमानन कंपनी को एक मैक्स विमान की डिलिवरी मिल चुकी है, दूसरा विमान इस महीने के अंत तक मिलेगा। अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ हम परिचालन शुरू कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नेटवर्क विस्तार योजनाओं के तहत हम चरणबद्ध तरीके से शहरों को जोड़ते जाएंगे। पहले साल हम अपने बेड़े में हर महीने दो विमानों को शामिल करेंगे। अकासा एयर को सात जुलाई को नागर विमानन महानिदेशालय से हवाई परिचालक प्रमाणपत्र मिल गया था।

See also  नहीं टलेगा JEE Main एग्जाम, बगैर शेड्यूल जारी हुआ JEE एडवांस का ब्रोशर, इन शहरों में होगी परीक्षा

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दिए गंगरेल डैम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर