भारतीय महिला साइक्लिस्ट ने लंदन में 1500 किमी के सफर को 124 घंटे में पूरा कर रचा इतिहास

जयपुर।  जयपुर की साइक्लिस्ट रेणु सिंघी ने साइक्लिंग में एक और नई उपलब्धि हासिल की है। गत दिनों पूर्ण हुए साइक्लिंग के नेशनल इवेंट ‘लंदन-एडिनबर्ग-लंदन 2022’ को उन्होंने निर्धारित समय में पूरा किया है। खास बात यह है कि 57 वर्ष की उम्र होने के बावजूद ऐसा करने वाली वे भारत की एकमात्र महिला प्रतिभागी हैं। आयरन लेडी के नाम से मशहूर रेणु सिंघी का इस उपलब्धि पर रविवार को होटल क्लार्क आमेर में भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया गया।

बताया जाता है कि लंदन-एडिनबर्ग लंदन दुनिया के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण सेल्फ सपोर्टेड साइकिल राइड्स में से एक हैं। इसमें 14,300 मीटर का एलिवेशन गेन करना होता है। ये ऊंचाई माउंट एवरेस्ट से भी अधिक है। इस सफर में इण्लैंड लंदन से शुरुआत कर स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग होते हुए पूरे यूनाइटेड किंगडम में 1550 किलोमीटर साइक्लिंग कर वापस लंदन पहुंचना था, राइड के लिए 128 घंटे की समय सीमा तय थी, जिसे रेणु सिंघी ने 124 घंटे और 32 मिनट में ही पूरा कर दिया।

See also  संयुक्त किसान मोर्चा का 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, कब से कब तक रहेगा बंद

अपनी जिद से पहले भी पाए यह अचीवमेंट्स

इससे पूर्व रेणु सिंघी लगातार 600 किलोमीटर साइक्लिंग कर पांच बार सुपर रेंडोन्नेर का स्टेटस हासिल कर चुकी हैं। अगस्त 2019 में पेरिस में आयोजित इंटरनेशनल साइक्लिंग राइड ‘पेरिस—बे—पेरिस’ में 92 घंटे में 1220 किलोमीटर साइक्लिंग कर चुकी हैं। यही नहीं, उन्होंने अक्टूबर 2021 में श्रीनगर से लेह तक करीब 420 किलोमीटर साइक्लिंग भी पूरी की है। रेणु सिंघी एजुकेशनिस्ट के तौर पर जानी जाती है। वहीं वर्तमान में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की एडवाइजर हैं।

जयपुर से लेकर लंदन तक जय हो

रेणु सिंघी के कारनामे को जान हर कोई हैरान है। चैलेजिंग साइकिल राइड को पूरा करने के लिए जहां उनकी लंदन में तारीफ की गई। वहीं जयपुर पहुंचने पर भी उनका सम्मान किया गया। जयपुर के एक होटल में रविवार को उनका सम्मान कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान जयपुर साइक्लिंग कम्यूनिटी के प्रेसीडेंट सुनील शर्मा के साथ रेणु सिंघी ने चर्चा की। 

See also  उत्तरप्रदेश उपचुनाव : रामपुर के बाद अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में भी खिला कमल, 8679 वोटों से जीते "निरहुआ"

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर