बॉलीवुड डेस्क। इंडिया टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान के बाद बहुत जल्द फिल्मी दुनिया में एंट्री करने वाले हैं। अब क्रिकेट मैदान के बाहर भी रोहित झंडे गांड़ते हुए नजर आएंगे। इसकी सूचना खुद रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। रोहित शर्मा की इस फिल्म का नाम ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ है। फिल्म का प्रोडक्शन ओशिम (OSHEEM) करने जा रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को जारी किया जाएगा। फिल्म में रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, रश्मिका मंदाना,दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा, तृषा कृष्णन और कार्थी जैसे एक्ट्रेस नजर आने वालें हैं ।

फिल्मों में धमाल मचाएंगे रोहित

क्रिकेट के पिच के बाद अब रोहित फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। इसकी जानकरी क्रिकेटर ने अपने आपने सोशल मिडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करके दी है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की इस फिल्म का नाम ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ है। इसके कैप्शन में उन्होंने ने लिखा है कि “नर्वस महसूस कर रहा हूं, यह एक तरह का डेब्यू है।

See also  Chitrakote by-election: कांग्रेस से राजमन बेंजाम मैदान में... भाजपा किस चेहरे पर खेलेगी दांव?

रोहित शर्मा के साथ दिखेंगी Rashmika Mandanna

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साथ नजर आने वाली हैं। पुष्पा मूवी में रश्मिका ने अपनी एक्टिंग और अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था। रश्मिका सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और उनके द्वारा शेयर किए फोटोज फैंस को बेहद पसंद आतें हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का पोस्टर शेयर किया है। फास्ट लुक शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, ‘फन स्टफ’।

दीपिका पादुकोण का चौंकने वाला रिएक्शन

दीपिका पादुकोण ने भी अपने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अपना लुक साझा किया है। जिसमें वह चौंकने वाला रिएक्शन देती हुई नजर आ रही हैं। अपना लुक शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- सरप्राइज।ट्रेलर 4 सितंबर को।

सौरभ गांगुली भी आएंगे नजर

इस फिल्म में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सौरभ गांगुली ने पहले ही इस फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया (Social Media Account) पर शेयर की थी।

See also  छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने 5 फर्मों को किया ब्लैकलिस्ट, जानें कौन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर