टीकाकरण
टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ाने प्रतिस्पर्धा हुई शुरू, टीका लगवाने वालों को पार्षद देंगे तोहफे

रायपुर। रायगढ़ जिले की तरह टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए रायपुर में भी कुछ नया करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में रायपुर के पार्षद अब टीका लगवाने वालों के लिए आर्कषक ऑफर लेकर मैदान में उतर आए हैं। शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद और जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह बंटी होरा और पुरानी बस्ती वार्ड के पार्षद MIC मेंबर जितेंद्र अग्रवाल ने अपनी तरफ से वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों में गिफ्ट बांटने का ऐलान किया है।

टीकाकरण में रूचि बढ़ाने किया गया ऐलान

पार्षदों का कहना है कि गिफ्ट बांटने का ऐलान इसलिए किया गया है ताकि लोगों में टीका लगवाने की रुचि पैदा हो, और अधिक से अधिक लोग आगे आकर टीकाकरण कराएं। उन्हें वैक्सीनेशन के बाद सेहत का तो तोहफा मिलेगा ही साथ ही घर पर इस्तेमाल में लाई जा सकने वाली चीजें भी बतौर गिफ्ट बांटी जाएगी। इसके लिए लकी ड्रॉ का सिस्टम होगा। टीका लगवाने के बाद लोगों के नाम की चिट वैक्सीनेशन सेंटर पर जमा होगी। इनमें से चुने जाने वाले लकी विनर्स को ये उपहार मिलेंगे।

See also  कोरोना गाइडलाइन के साथ मनाए होली का त्यौहार, जाने शुभ मुहर्त और इन बातों का रखें ख्‍याल

यह भी पढ़ें: BREAKING : 26 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

लकी विनर्स को मिलेंगे ये उपहार

शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने बताया कि हमारे वार्ड में देवेन्द्र नगर कन्या महाविद्यालय में वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को प्रेशर कूकर, कपड़े प्रेस करने का आयरन, रेनकोट, छाता दिए जाएंगे। महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 27 से 29 जून तक टीका लगवाने वाले हर बीपीएल राशनकार्ड धारक को एक किलो शक्कर दिया जायेगा। इसके बाद 4 जुलाई तक सभी के नामों की चिट जमा की जाएगी। लकी ड्रॉ में टीवी, मिक्सर और आयरन दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बलरामपुर में बाइक सवार को बचाने के चलते नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जहां वैक्सीनेशन अधिक वहां विकास की राशि अलग से

दरअसल महापौर ने एलान किया है कि जिस वार्ड में सबसे अधिक वैक्सीनेशन होगा वहां के पार्षदों को 10 से 5 लाख रुपए तक राशि विकास कार्यों के लिए अलग से दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह अपील भी की थी कि रविवार 27 जून को रायपुर के सभी 70 वार्ड में सुबह 10 से 11 बजे तक समस्त पार्षद लोगों के बीच जाकर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए हर वार्ड में जोन स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पार्षदों के लिए रूट चार्ट बनाया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ में ढाई लाख कोरोना वॉरियर्स को पहले चरण में दी जा सकती है वैक्सीन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर