Bank Holiday
image source : google

टीआरपी डेस्क। अगले हफ्ते अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्दी से निपटा लें। कुछ ही दिनों में जुलाई का महीना शुरू होने जा रहा है। जिसमें सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक कुल 15 दिनों तक बंद (Bank Holiday in July) रहेंगे। RBI की ओर से जुलाई महिने की बैंकिग Holiday List जारी कर दी गई हैं। इसलिए छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपने बैंक के काम को निपटाएं। वरना आपको परेशानी हो सकती है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई में 6 दिन रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होगी। जिसमें कामकाज नहीं होगा। इसी तरह अन्य 9 दिन भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह अन्य छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं रहेंगी, बल्कि अलग-अलग जगहों में अलग-अलग रहेंगी। इस तरह, कुल 15 दिन तक बैंकों का कामकाज नहीं होगा।

जुलाई 2021 में RBI का Holiday List

  • 12 जुलाई- कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा-भुवनेश्वर और इंफाल
  • 13 जुलाई- भानू जयंती- गंगटोक
  • 14 जुलाई- द्रुपका जयंती- गंगटोक
  • 16 जुलाई- हरेला- देहरादून
  • 17 जुलाई- यू टिरोट सिंग डे/खरची पूजा – अगरतला/शिलांग
  • 19 जुलाई- गुरु रिंपोचे की थुंगकर शेचू- गंगटोक
  • 20 जुलाई- बकरीद- जम्मू, कोच्चि , श्रीनगर और तिरुवनंचपुरम
  • 21 जुलाई- बकरीद (ईद-उल-जुहा)– आइजोल, भुवनेश्वर, गंगटोक, कोच्चिऔर तिरुवनंतपुरम को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बैंक बंद
  • 31 जुलाई- केर पूजा- अगरतला
See also  Bank Holiday November 2020: नवंबर में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, देखें बैंकिंग हॉलिडे की पूरी लिस्ट

जुलाई में साप्‍ताहिक अवकाश

  • 4 जुलाई- रविवार
  • 10 जुलाई- महीने का दूसरा शनिवार
  • 11 जुलाई- रविवार
  • 18 जुलाई- रविवार
  • 24 जुलाई- महीने का चौथा शनिवार
  • 25 जुलाई- रविवार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर