35 मिनट तक हवा में उड़ती नजर आई दुनिया की पहली Air Car, 15 सेकेंड में पूरा पहुंची एक से दूसरे शहर

टीआरपी डेस्क। अबतक हमने सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों या सपने में ही हवा में उड़ती कार देखी होगी। लेकिन अब ये सपना  कीकत हो गया है। जी हां, पिछले कुछ सालों से कई कंपनियां फ्लाइंग कार पर काम कर रही है। हाल ही में Klein Vision कंपनी ने ये अनोखा काम करके दिखाया। दुनिया की पहली  AirCar V5 ने स्लोवाकिया में नाइट्रा और ब्रातिस्लावा में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच उड़ान भरी। इस एयरकार ने लगभग 35 मिनट तक हवा में गोते लगाए।

Klein Vision AirCar V5 (क्लेन विजन एयरकार वी5) दो सीटर कार है। जिसका वजन 1100 किलोग्राम है और यह 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में उड़ती है और साथ ही प्रति उड़ान 200 किलोग्राम तक का अतिरिक्त भार ले जा सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।