शाबाश: पुलिस के खोजी डॉग रोजी ने सुलझाई 4 लाख के चोरी की गुत्थी, पेट्रोल पंप का मैनेजर निकला चोर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पचपेड़ी में मस्तूरी-जोन्धरा मार्ग में स्थित लीलागर फ्यूल्स में हुई चार लाख की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मैनेजर को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी में सहयोगी रहे दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस ने आरोपी से 2 लाख 83 हजार रुपए जब्त किए है। चोरी की गुत्थी को सुलझाने में डॉग रोजी की विशेष भूमिका रही है, क्योंकि चोरी के दिन ही रोजी ने मैनेजर के घर जाकर उसके चोरी में शामिल होने की पुष्टी कर दी थी।

मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा ने बताया कि सरकंडा रामा ग्रीन सिटी निवासी अमित तिवारी की पत्नी श्वेता तिवारी के नाम से मस्तूरी जोन्धरा मार्ग में लीलागर फ्यूल्स है। पेट्रोल पम्प में शिवरीनारायण कुरियारी निवासी अभिषेक शर्मा मैनेजर है।

सुबह 5 से सवा 5 बजे के बीच डीजल व पेट्रोल बेचकर लॉकर में रखे 4 लाख किसी ने पार कर दिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पहला सुराग मिला जब पुलिस से स्निफर डॉग रोजी अपने ट्रेनर राम मिलन के साथ पेट्रोल पंप पहुंची व सूंघ कर सीधे मैनेजर अभिषेक शर्मा के घर घुस गई व उसका हाथ पकड़ कर उसके वारदात में शामिल होने का संकेत दे दिया था।

See also  बिलासपुर से भाजपा उम्मीदवार अरुण साव की तबियत बिगड़ी, अपोलो में हुए भर्ती

पुलिस के शक की सुई पेट्रोल पंप मैनेजर अभिषेक शर्मा पर आकर ठहर गई। हिरासत में लेकर पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की पहले तो मैनेजर टालमटोल कर गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती बरतने पर पुलिस के सामने मैनेजर ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर 4 लाख रुपए चोरी करने की वारदात को स्वीकर कर लिया। पुलिस ने अभिषेक शर्मा से चोरी गए 4 लाख रुपए में से 2 लाख 83 हजार 5 सौ रुपए बरामद कर मामले का खुलासा किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।