ब्रेकिंग: होंडा सिटी कार में मिली लाखों की शराब, मध्य प्रदेश के दो तस्कर रायपुर में गिरफ्तार

रायपुर। Wine Smuggling छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने गुरुवार को पीटीएस चौक माना कैम्प में एक होंडा सिटी कार से लाखों की मध्य प्रदेश से लाई गई अंग्रेजी शराब के साथ ही आबकारी विभाग की टीम ने दो तस्करों को पकड़ा है।

वाहन से अंग्रेजी ब्रांड की कुल 120 बोतलों में 90 लीटर बरामद किया गया। दोनों तस्कर मध्य प्रदेश के हैं, जिनमें एक का नाम अमनदीप सिंह और दूसरा जितेंद्र कोटवानी शामिल है। पकड़े गए शराब की कीमत विभाग ने दो लाख रुपए आंकी है।

जानकारी के मुताबिक माना कैम्प में एक लाल रंग की होंडा सिटी कार बिना नंबर प्लेट के खड़ी थी, जिसकी तलाशी लेने के बाद मामले का राजफाश हुआ। दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  कोरोना वायरस की दहशत में खाड़ी देश, मक्का के बाद अब सऊदी अरब में भी उमरा यात्रा पर रोक