20 अगस्त को है सार्वजनिक अवकाश… राज्य सरकार ने मोहर्रम की छुट्टी में किया बदलाव… पढ़ें संशोधित निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मोहर्रम की छुट्टी 19 को नहीं 20 अगस्त को होगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में संशोधित अवकाश के निर्देश भी जारी कर दिये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से पूर्व में जारी अवकाश सूची में मोहर्रम की छुट्टी 19 अगस्त को रखी गयी थी। जिसमें अब संशोधन किया गया है। मोह्रर्रम की छुट्टी अब 20 अगस्त 2021 शुक्रवार को मिलेगी।

मुस्लिम समाज के अधिकृत संगठनों के द्वारा अवगत कराया गया है कि चांद के अनुसार 20 अगस्त को बरोज जुमा मोहर्रम आशूरा पड़ेगा। अतएव राज्य शासन दिनांक 19 अगस्त 2021 दिन गुरूवार के लिए घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए दिनांक 20 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को मोहर्रम के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।

आपको बता दें कि इससे पहले मोहर्रम की छुट्टी को लेकर प्रदेश में काफी असमंजस की स्थिति थी। दिल्ली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी में बदलाव कर लिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस संदर्भ में किसी भी तरह के निर्देश नहीं देख कई कर्मचारी संगठनों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने छुट्टी में बदलाव किया है।

See also  118 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, 2 शिक्षक निलंबित

गौरतलब है कि मोहर्रम के दिन पूरे राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होता है। पूर्व में इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए पूरे प्रदेश में 19 अगस्त को “शुष्क दिवस” घोषित कर दिया गया था, मगर नए आदेश के बाद अब 20 अगस्त को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दोबारा जारी करना पड़ेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.