अंबिकापुर ब्रेकिंग: सुभाषनगर में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी अय्याशी के लिए की थी पेट्रोल पंप मालकिन की रेतकर हत्या, दो गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पेट्रोल पंप मालकिन शांति पटेल (60) की हत्या मामले में पुलिस ने नौकरानी के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अमीर बनकर अय्याशी करना चाहते थे।

बता दें कि, 2 दिन पहले शांति पटेल का शव सुभाषनगर स्थित उनके घर में मिला था। शव के हाथ गमछे से और पैर बेल्ट से बंधे हुए थे। गले पर धारदार हथियार का घाव था और फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। सामान बिखरा पड़ा था और उनकी कार भी गायब थी।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि चोरी हुई कार को बस स्टैंड की ओर से विश्रामपुर की ओर जाते देखा गया है। इस पर पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर काली घाट के पास कार रुकवा कर तलाशी ली तो कार में बलरामपुर के बसंतपुर निवासी अनुराग सिंह मरकाम (18) और मल्हार, बिलासपुर हाल पता गांधी नगर सरगुजा निवासी पृथ्वीराज मैना (19) बैठे थे।

See also  बड़ी खबर: दोस्त के साथ हलाला कराने पत्नी के घर पहुंचा AIMIM का पूर्व नेता, FIR दर्ज

पूछताछ में पृथ्वीराज ने बताया कि शांति पटेल के घर उसकी मां काम करती थी। घटना से कुछ दिन पहले उसकी मां को काम से निकाल दिया था। पृथ्वी अपनी मां के साथ शांति पटेल के घर पहले भी जा चुका था। उसे पता था कि शांति पटेल अकेली रहती हैं। लालच में आकर उसने लूट की साजिश रची।

आरोपी पृथ्वीराज ने पुलिस को बताया कि वह और अनुराग सिंह 20 अगस्त की रात करीब 2 बजे घर की दीवार कूदकर आंगन में गए, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण अंदर नहीं घुस सके। इस पर वहीं छिपकर दरवाजा खुलने का इंतजार करने लगे। सुबह करीब 7 बजे शांति पटेल ने आंगन का दरवाजा खोला तो दोनों आरोपी मौका पाकर अंदर घुस गए। इसके बाद किचन से दोनों ने अलग-अलग चाकू ले लिया और सोफे के पीछे छिपकर इंतजार करने लगे।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

इसके बाद शांति बाथरूम से आकर झाड़ू लगाने लगी। तभी दोनों आरोपियों ने उनको पीछे से पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। शोर मचाने पर बेडरूम के पर्दे से मुंह बंद कर दिया। गमछे और बेल्ट से हाथ-पैर बांधा और गला रेत दिया। इसके बाद मोबाइल, डेबिट कार्ड, चेकबुक, 6000 रुपए और कार लेकर भाग निकले। दोनों आरोपी 21 से 24 तक उनकी कार लेकर इधर-उधर घूमते रहे। इस दौरान डेबिट कार्ड की सहायता से मोबाइल पर फोन-पे एप डाउनलोड किया और रुपए खर्च किए।

See also  टीआरपी बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल में कोरोना संदिग्ध युवक ने लगा ली फांसी, वार्ड ब्वाय चाय-नाश्ता देने पहुंचा तो लटकी मिली मरीज की लाश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर