बड़ी खबर- क्रिकेट टीम कोच रवि शास्त्री कोविड पॉजिटिव... शास्त्री समेत तीन लोग हुए आइसोलेट

खेल डेस्क। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि कल शाम भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि उनका लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद रवि शास्त्री समेत भारतीय टीम के 4 स्पोर्ट स्टाफ को आइसोलेट किया है। जिसमे बोलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल शामिल हैं। इन सभी का RT-PCR टेस्ट भी करवाया गया है और जब तक उसका रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक ये सभी होटल में ही आइसोलेशन में रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  IND vs AUS: दूसरे वनडे में 117 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, मिचेल स्टार्क ने झटके 5 विकेट