ममता बनर्जी के पास सिर्फ 9 ग्राम ज्वेलरी , जानिए बंगाल की सीएम कितनी संपत्ति की हैं मालिक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस बार भी वह अपनी सादगी से वोटर्स को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं। हमेशा एक सिंपल साधारण साड़ी में दिखने वाली ममता बनर्जी के पास सिर्फ 9 ग्राम की ज्वैलरी है।

इतनी है संपत्ति

69,255 रुपए बतौर कैश मौजूद
बैंक खाते में 12,02,356 रुपए जमा
कुल बैंक बैलेंस 13,53,356 रुपए
ममता के पास सिर्फ 9 ग्राम की ज्वैलरी

बैंक खाते में 12,02,356 रुपए जमा

ममता बनर्जी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनके एक बैंक खाते में 12,02,356 रुपए जमा हैं। ममता बनर्जी के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रूप में 18,490 रुपए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की ओर से चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के बताया गया था कि ममता बनर्जी के पास करीब 18 हजार रुपए कैश, करीब 27 लाख रुपए बैंक खाते में जमा है। वहीं, उन्होंने पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम में करीब 18 हजार रुपए निवेश किए हैं।

See also  ED raid: मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी के नौकर के पास निकला 30 करोड़ नोटों का बंडल, गिनती के लिए मंगानी पड़ी मशीन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर