छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: सिंहदेव के बाद अब सीएम भूपेश बघेल जाएंगे दिल्ली, राहुल गांधी से होगी मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) दिल्ली प्रवास के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) दिल्ली जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में सीएम बघेल दिल्ली जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी। कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे ने बताया कि मुलाकात में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले 20 सितंबर की सुबह अचानक टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए थे। हालांकि, मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं है। अब टीएस सिंहदेव के बाद अब सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  DMF घोटाला : माया वारियर के बाद रानू साहू को रिमांड पर लिया ED ने, 22 तक होगी पूछताछ