रायपुर। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव (Dantewada By Election) के दौरान डॉ रमन सिंह (Dr Raman Singh) और उनकी चुनावी रैली नक्सलियों के निशाने में थे। सुरक्षा बल के जवानों ने गाटम-मेटापाल के बीच 30-30 किलों के दो IED बरामद किए हैं। आपको बता दे कि ये वही क्षेत्र है जहां डॉ रमन सिंह (Former CM Dr Raman Singh) चुनावी रैली निकालना चाहते थे। किंतु सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें चुनावी रैली की इजाजत नहीं दी गई थी।

गाटम-मेटापाल के बीच 60 किलो आईईडी बरामद

सुरक्षा बल के जवानों (Security Forces) द्वारा नक्सलियों की एक बड़ी साजिश (Plot) को नाकाम कर दिया गया है। गाटम-मेटापाल के बीच नक्सलियों का लगाया आईईडी (IED) पुलिस ने बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि नक्सलियों ने 30-30 किलो के दो बम थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगा रखे थे। जवानों को मुखबिर (Informer) से बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग पर निकले जवानों ने बम रिकवर किया। जवानों ने सफलतापूर्वक बम को डिफ्यूज (Diffuse) भी कर लिया है।

See also  करोड़ों का सोना ले जाते पकड़ा गया तस्कर, 3 किलो 126 ग्राम सोने के बिस्किट और कार काे जब्त…

इसी क्षेत्र में रैली करना चाहते थे डॉ रमन सिंह

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान बड़े नेता और जवान नक्सलियों के निशाने पर थे। पुलिस के पास इसे लेकर सूचना भी थी। इस वजह से इस इलाके में रैली और रोड शो की अनुमति नहीं दी गई थी। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada By Election) के दौरान मेटापाल इलाके में रैली करना चाहते थे। सुरक्षागत कारणों की वजह से उन्हें प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। शनिवार को सर्चिंग के दौरान जवानों ने इसी इलाके से 30-30 किलो के दो बम बराम किए।

दहशत फैलाने की थी योजना 

सुरक्षा बल के जवानों को मुखबिर से बम की सूचना मिली थी। कटेकल्याण थाना क्षेत्र मेटापाल के पास नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। बारिकी से पुल को खोदकर अंदर से वायर निकाला गया था। चुनाव के वक्त पुलिस ने यहीं अपनी चौकी बना ली थी। यही वजह थी कि नक्सली वारदात को अंजाम नहीं दे पाए।

See also  कोरोना का कहरः आईओसी चीफ ने कहा-डब्ल्यूएचओ की सलाह के बाद ही टोक्यो ओलिंपिक रद्द होगा, दो फुटबॉलर और एक कोच संक्रमित

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।