टीम इंडिया के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को लेकर इस प्लेयर ने दिया बड़ा बयान, जाने क्या कहा
टीम इंडिया के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को लेकर इस प्लेयर ने दिया बड़ा बयान, जाने क्या कहा

स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 world cup 2021) का दौर चल रहा है. पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. वहीँ आज ऑस्ट्रेलिया के साथ उनका मुकाबला चल रहा है।

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वेंकटेश प्रसाद ने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है. भारत के पूर्व बल्लेबाज ने बुमराह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बताया है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं, क्योंकि उनके पास गति के साथ-साथ घातक वैरिएशन भी हैं, जो सफलता पाने के लिए आधुनिक क्रिकेट में आवश्यक है।

वेंकटेश प्रसाद ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मेरे लिए, बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं. यह केवल गति के बारे में नहीं है, यह विविधताओं और बल्लेबाज को पढ़ने की स्थितियों के बारे में भी है।

See also  Asia Cup 2025 : हरभजन ने चुनी अपनी पसंदीदा टीम, इन स्टार खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज, संजू की जगह इन्हें बनाया कीपर

हर्षल पटेल इस सीजन में आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहे हैं. भले ही वह सबसे तेज नहीं हैं, लेकिन उसके पास विविधताएं हैं और वह खेल को भांपने और अपनी योजनाओं को अंजाम देने में सक्षम हैं।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर