पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों से मिल सकती है कुछ राहत, सरकार ने बनाई ये योजना

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को डीजल-पेट्रोल की महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके बारे में निर्णय लेने के लिए उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी ने आज शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ स्थित अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है।
उम्‍मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद राज्‍य सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में कुछ न कुछ कमी का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार प्रदेश में खाने-पीने की चीजों के दामों को भी नियंत्रित करने की कोशिश में है।
पिछले कुछ दिनों से सीएम योगी टीम-9 की बैठकों में कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई कर कीमतों को नियंत्रण में लाने के निर्देश जारी कर रहे हैं। अब दिवाली से पहले सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी लाने के लिए वैट की दरों पर विचार कर रही है।

क्‍यों रोज घटती-बढ़ती हैं कीमतें..?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज बढ़ती-घटती हैं। इसकी वजह ये है कि पेट्रोल की कीमतों में सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का 60 प्रतिशत हिस्सा शामिल होता है। वहीं डीजल की कीमतों का 54 प्रतिशत हिस्सा यह होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32 रुपये 90 पैसे होती है जबकि डीजल पर यह 31 रुपये 80 पैसे होती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रोज बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय किया जाता है। योगी सरकार राज्‍य के टैक्‍स के हिस्‍से को कम करके आम लोगों को राहत दे सकती है।

See also  BJP Alleges Expenditure On 19 Tigers In 3 Years Is False -बीजेपी का सवाल, बाघों पर 183 करोड़ से ज्यादा रकम कहां खर्च की गई?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर