सूर्यवंशी में नजर आ रहीं छत्तीसगढ़ की पायल पाणिग्रही, मीडियाकर्मी की भूमिका में दिखाया अपना टैलेंट, अक्षय कुमार ने की काम की तारीफ
सूर्यवंशी में नजर आ रहीं छत्तीसगढ़ की पायल पाणिग्रही, मीडियाकर्मी की भूमिका में दिखाया अपना टैलेंट, अक्षय कुमार ने की काम की तारीफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई कलाकार अब बॉलीवुड जगत को भाने लगे है। सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो ने अपना गाना बचपन का प्यार से लोगों का मन मोह लिया। वहीं जगदलपुर की रहने वाली एक्ट्रेस पायल पाणिग्रही अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की नई फिल्म सूर्यवंशी में नजर आ रही हैं।

पायल ने दोनों दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म के एक सीन में पायल मीडियाकर्मी की भूमिका में हैं। इन्हें गुंडों से छुड़ाने अक्षय कुमार आते हैं। फिल्म सूर्यवंशी को काफी पसंद किया जा रहा है।

अक्षय कुमार ने की पायल की तारीफ

जानकारी के मुताबिक शूटिंग के दौरान एक सीन में अक्षय कुमार और पायल के बीच बातचीत होती है तो अपने डायलॉग के कुछ हिस्से अक्षय कुमार भूल जाते है। ऐसे में जब पायल घबराने लगीं तो अक्षय ने कहा कि तुम्हारी कोई गलती नहीं है मैं ही गड़बड़ी कर रहा हूं। तुम्हारा काम परफेक्ट है।

See also  CG News : अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स को बताया अपनी सफलता का राज

साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी है ऐक्टर पायल

करीब 2 साल पहले पायल ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत एक इलेक्ट्रॉनिक्स की ऐड फिल्म के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्में में काम किया। अब फिल्म सूर्यवंशी में उनके काम को लेकर तारीफ की जा रही है। बता दें सूर्यवंशी सिनमेघरों में 05 नवंबर को रिलीज हुई है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर