Accident : मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग की करंट की चपेट में आने से मौत
Accident : मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग की करंट की चपेट में आने से मौत

रायपुर। आज सुबह नवा रायपुर के सेंट्रल पार्क में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल 12 साल की मासूम आज सुबह परिवार वालो के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी जो अचानक करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर पोल को छूने से करेंट के संपर्क में बच्ची आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम का नाम मोना पाल निवासी झांझ गांव बताया जा रहा है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर रहे है और एनआरडीए से 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे है।

इस घटना के बाद मौके पर राखी थाना पुलिस मौजूद है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर एनआरडीए के अधिकारियों को बुलाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बड़ी खबर : नक्‍सलियों ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल