RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव, सस्ती ईएमआई के लिए करना होगा इंतजार

नई दिल्ली। (RBI Monetary Policy Live): रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज बुधवार अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। रेपो रेट 4 फीसद और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी रहेगा। आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने इसकी घोषणा की।

जानें क्या होगा असर

  1. मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के 4.25% रहेगा।
  2. रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35% रहेगा।
  3. वर्ष 2021-22 में रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.5 प्रतिशत पर बनाए रखा गया है।
  4. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति 2021-22 में 5.3% रहने का अनुमान है।
See also  RBI MPC Meeting: कल से शुरू होगी मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक, बढ़ सकते है ब्याज दरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।