दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी... CDS Bipin Rawat को अपनी श्रद्धांजलि देने न्यूज पर दिए लिंक पर क्लिक करें

टीआरपी डेस्क। कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश (coonoor chopper crash) में CDS बिपिन रावत (Bipin Rawat) समेत जान गंवाने वाले सभी 13 जांबाजों को आज (10 दिसंबर) अंतिम विदाई दी जा रही है। इस बीच इंडियन आर्मी ने बेहद भावुक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में कहा गया है- “दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी।”

एक अन्य ट्वीट में कहा गया- “हमारा झंडा इसलिए नहीं लहराता क्योंकि उसे हवा हिलाती है, ये हर सैनिक की अंतिम सांस के साथ लहराता है जो इसकी रक्षा करते हुए जान दे दिए ” अपने इस ट्वीट में भारतीय सेना ने एक लिंक भी शेयर किया है। https://generalbipinrawattributes.in/

See also  SUSPENDED : निर्माण कार्य में गड़बड़ी, सब इंजीनियर निलंबित, कार्यपालन अभियंता मुख्यालय अटैच

CDS Bipin Rawat को अपनी श्रद्धांजलि देने यहां करें क्लिक

https://generalbipinrawattributes.in/

इससे पहले गुरुवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान के जरिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल ने पहुंचकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अपर्ति की।

शुक्रवार सुबह 11 से 12.30 बजे तक आम नागरिक वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.।इसके बाद दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक सैन्य अधिकारी श्रद्धांजलि देने आएंगे। फिर दोपहर 2 बजे उनके पार्थिव शव को दिल्ली कैंट बराड़ चौक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

हेलिकॉप्टर क्रैश में इन लोगों ने गंवाई जान

CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साई तेजा ने जान गंवाई।

See also  Varsha Dhruw, a student of Kalinga University, honored with NCC's Best Cadet Award, Commanding Officer presented cash and a Certificate

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर