रायपुर, बीरगांव निगम चुनाव, मतदान जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीरगांव नगर निगम के 95 वार्डों में अपना पार्षद चुनने के लिए लोग सुबह बूथ खुलते ही मतदान के लिए पहुंच गए। यहां के 80 हजार से अधिक मतदाता 186 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

कई क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। वे मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से पहले ही पहुंच गए थे। मतदान, शाम 5 बजे तक चलना है। सुबह 11 बजे तक मतदान की गति धीमी रही। लोग गर्म कपड़ों में अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे।

पोलिंग बूथों के बाहर सभी पार्टी पोलिंग अभिकर्ता अपने अपने पंडाल में पर्ची काटते दिख रहे हैं, कांग्रेस, भाजपा व जोगी कांग्रेस के बड़े नेता सुबह से ही बीरगांव पहुंच चुके हैं।

See also  Uttarakhand Election 2022 : हल्द्वानी में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला