Source - Google

रायपुर : राजधानी के मंदिर हसौद क्षेत्र से नरकंकाल मिलने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यह नरकंकाल मंदिर हसौद के उमरिया में मयूर स्कूल के पीछे एक तालाब से बरामद हुआ है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहाँ फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच शुरु की। नरकंकाल मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। फिलहाल पुलिस के जवानों इलाके को खाली कराकर घटना स्थल को घेर लिया है।

छह महीने पुराना है कंकाल

राजधानी के मंदिर हसौद के उमरिया में मयूर स्कूल जिस थाने के अंदर आता है वहाँ के थाना प्रभारी ने बतायी कि घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें, पानी पाउच, डिस्पोजल और कीटनाशक भी बरामद किया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथमिक जाँच के बाद पुलिस के अनुसार यह कंकाल किसी युवक का है। जो लगभग 6 माह पुराना है।

See also  कलेक्टर-पूर्व मंत्री विवाद में ननकी राम कंवर आये सामने, कहा- राज्यपाल ने मुझे सम्मान से बुलवाया, बैठाया, मेरी बात सुनी, फिर अपमान कैसा?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर